फिर हिरासत में लिए गए CJP के सौरव और आशुतोष रांका, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

क्रॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रहा है, जिसको लेकर CJP ने 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया था
हिरासत में लिए गए CJP के सौरव और आशुतोष रांका

क्रॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रहा है, जिसको लेकर CJP ने 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया था. उस समय पर पुलिस द्वारा अभिजीत दीपक, सौरव दास, आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया हालांकि कुछ समय बाद उन सब को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. जिसके बाद आज (मंगलवार) को सौरव दास और आशुतोष रांका फिर से जंतर मंतर पहुंचे, इसी बीच सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को फिर से पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनके अलावा आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को भी डिटेन किया गया है.

जानकारी के मुताबिक़ सौरव दास, आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कुछ लोग बैरिकेड तोड़ कर जंतर-मंतर की तरफ़ बढ़ रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने इन्हे पकड़ लिया और इस मामले में दिल्ली पुलिस के द्वारा इन पर FIR भी दर्ज कर सकती है.

आशुतोष रांका, सौरव दास को फिर से हिरासत में लिया गया- दीपके

सीजेपी के संजोयक अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल अपर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा – ‘तिरंगा लिए कुछ लोग आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर में चुपके से घुस गए, जिन्हें बाद में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया, आशुतोष रांका, सौरभ दास, अजिंक्य शिंदे और टीम के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया गया है, आप प्रतिरोध को खत्म नहीं कर सकते.’

आशुतोष रांका ने साझा किया वीडियो

आशुतोष रांका ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट की है, जिसमे भारत माता की जय के नारे लगाए देखा गया. इतना ही नहीं, इस दौरान ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की जा रही है.

विमान से गिरफ़्तार किये गए थे दीपके-सौरभ-आशुतोष

इससे पहले 10 अक्टूबर को अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया था. यह सभी जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने तीनों को विमान से ही हिरासत में ले लिया.

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से बड़ा फ़ैसला लेते हुए जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने पर रोक दी है, और इसके जग़ह रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड को नए प्रदर्शन स्थल के तौर पर चुना गया, सोमवार को इस मामले के साथ प्रदर्शन के दौरान ‘बाहरी लोगों’ के घुसने और प्रदर्शनकारियों को परेशान किए जाने के आरोपों से जुड़ी एक अन्य याचिका पर भी आज सुनवाई होगी.

संबंधित खबरें

UPI पर चार्ज का फ़ैसला दिवाली तक टला, सरकार ने लिया अहम फैसला

पंजाब मानसा में ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोट्टा का मर्डर, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गयी गोली

‘भारत लोकतंत्र की जननी है, ब्लूमबर्ग फोरम में बोले PM मोदी

फिर हिरासत में लिए गए CJP के सौरव और आशुतोष रांका, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Recommended Stories