‘भारत लोकतंत्र की जननी है, ब्लूमबर्ग फोरम में बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने मंगलवार को ब्लूमबर्ग इकॉनमी फोरम को संबोधित किया, यह फ़ोरम पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है. जो की तीन दिनों तक चलेगा
PM मोदी
‘भारत लोकतंत्र की जननी है’, ब्लूमबर्ग फोरम में बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने मंगलवार को ब्लूमबर्ग इकॉनमी फोरम को संबोधित किया, यह फ़ोरम पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है. जो की तीन दिनों तक चलेगा. इस संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी के कहा की- हर युग में पावर के अपने स्रोत और अपनी परिभाषा रही है. लेकिन 21वीं सदी में एक बड़ा बदलाव हो रहा है. आज टेक्नोलॉजी ही पावर है, डेटा ही पावर है और नॉलेज ही पावर है। पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय में शक्ति का संतुलन बेहद जरूरी है.

अमेरिकी अरबपति और न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग के बारे में पीएम मोदी ने कहा, तीस साल की उनकी यात्रा रही है और वे मुझे अपना मित्र बता रहे हैं। वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफल और समर्पित व्यक्ति हैं. भारत के प्रति उनके प्रेम को मैंने बेहद करीब से महसूस किया है. मैं व्यक्तिगत रूप से हमेशा उनका सम्मान करता रहा हूं और उनका प्रशंसक भी रहा हूं. वैश्विक मंचों पर भारत के प्रति उनकी भावनाएं और उनका प्रेम हमेशा सकारात्मक ऊर्जा देने वाला रहा है.”

भारत लोकतंत्र की जननी है-PM मोदी

आगे पीएम मोदी ने कहा, “भारत लोकतंत्र की जननी है. भारत में 100 से अधिक भाषाएं हैं. करीब 80,000 रजिस्टर्ड न्यूज पेपर और पब्लिकेशन्स हैं. 1,000 से ज़्यादा सैटेलाइट टीवी चैनल्स हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के दौर में भारत में 500 मिलियन से ज्यादा यूट्यूब यूजर्स हैं. 500 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर्स हैं. हमारे यहां अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बहस होती है, हमारे यहां अलग-अलग मुद्दों पर जनता चर्चा करती है. इसमें डिजिटल पावर ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. 12-13 साल पहले एक समय वो भी था जब मोबाइल और इंटरनेट तक पहुंच भी अपने-आप में एक शक्ति हुआ करती थी.”

भारत एक अलग मिजाज लेकर चल रहा है -PM मोदी

पीएम मोदी के बोला, “दुनिया में पावर की इस भागदौड़ में भारत एक अलग मिजाज लेकर चल रहा है, और इसका गवाह यह दशक भी है. 21वीं सदी का यह दशक अभूतपूर्व ग्लोबल चुनौतियां लेकर आया है. हमने महामारी देखी, फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में युद्ध छिड़ गया. जैसे इतना ही काफी नहीं था, ट्रेड हो, क्रिटिकल मिनरल्स हो, एनर्जी सप्लाई हो, उसमें भी अड़चनें आ रही हैं. दुनिया एक संकट से बाहर निकलने का रास्ता तलाशती है, तब तक एक नया संकट आ जाता है। जिन चीजों ने कभी दुनिया को जोड़ा था, वही आज हथियार बन रही हैं. सप्लाई चेन हो, एनर्जी हो, मिनरल्स हो, पेमेंट हो या तकनीक, ये दबाव और दबदबे का माध्यम बन रहे हैं.”

“बीते दशकों में ग्लोबलाइजेशन से जो रूट्स बने थे, वे कब और कहां चोक प्वाइंट्स बन गए, यह हम देख रहे हैं. इन सबके बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर सेक्टर में काम करने के तरीके बदल रही है. अनेक देशों में एजिंग से जुड़े चैलेंजेज भी देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में आज दुनिया के सामने सबसे बड़ा सवाल ट्रस्ट का है, यानी जरूरत के समय सप्लाई जारी रहेगी. भरोसा यह कि जो वादा किया है, वह निभाया भी जाएगा. भरोसा यह कि हमारा पार्टनर देश साथ खड़ा रहेगा. और यहीं पर भारत एक अलग मिजाज और सोच के साथ आपके सामने है.”

ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक फोरम की थीम दुनिया में उभरती पॉवर्स पर केंद्रित -पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि- “21वीं सदी में, खासकर इसके तीसरे दशक में, शक्ति के स्वरूप में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. आज टेक्नोलॉजी, डेटा, ज्ञान और नवाचार शक्ति के प्रमुख स्रोत बन गए हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि असली सवाल यह नहीं है कि शक्ति किसके पास है, बल्कि यह है कि उसका इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा है. ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक फोरम की थीम का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक का लाभ केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इससे करोड़ों लोगों के लिए नए अवसर पैदा होने चाहिए. इसी तरह, ज्ञान केवल कुछ लोगों की ताकत बनने के बजाय सभी की क्षमता बढ़ाने का माध्यम होना चाहिए. उन्होंने इस सोच को ‘पावर टू एम्पावर’ यानी दूसरों को सशक्त बनाने की शक्ति का नाम दिया.

संबंधित खबरें

पंजाब मानसा में ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोट्टा का मर्डर, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गयी गोली

‘भारत लोकतंत्र की जननी है, ब्लूमबर्ग फोरम में बोले PM मोदी

फिर हिरासत में लिए गए CJP के सौरव और आशुतोष रांका, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

‘ये आंदोलन बाहर से फंडेड है’, हरीश साल्वे का दावा- नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति बनाने की कोशिश

Recommended Stories

पंजाब मानसा में ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोट्टा का मर्डर, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गयी गोली

‘भारत लोकतंत्र की जननी है, ब्लूमबर्ग फोरम में बोले PM मोदी

फिर हिरासत में लिए गए CJP के सौरव और आशुतोष रांका, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे

यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

‘ये आंदोलन बाहर से फंडेड है’, हरीश साल्वे का दावा- नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति बनाने की कोशिश