सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी ‘जेलर’ के हिट होने के बाद उसका दूसरा पार्ट ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई हैं. कुछ दिन पहले इस मूवी का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था. जिसे देखकर पब्लिक को मूवी आने का इंतज़ार था. मूवी के बारे में बता दे इस फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने ‘रॉडी’ (Roddy) नाम के किरदार में कैमियो किया है. जिन लोगो को नहीं पता है उन्हें बता दे कि ‘जेलर 2’ साल 2023 की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, इस फिल्म में एक बार फिर रजनीकांत रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपराधी नेटवर्क और अपने परिवार को मिल रही धमकियों से जुड़े एक नए खतरनाक संघर्ष में उलझ जाते हैं.
क्या है फ़िल्म की कहानी ?
फ़िल्म की शुरुआत होती है, पिछले पार्ट से जहां 6000 करोड़ की मूर्तियों की चोरी की कहानी दिखाई जाती हैं, शुरुआत में ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) अपनी पहचान छिपाकर एक साधारण सुपरमार्केट में सुपरवाइजर की शांत जिंदगी जी रहे होते हैं. कहानी में 6,000 करोड़ रुपये की पुरानी और ऐतिहासिक मूर्तियों तथा पिछले पार्ट के विलेन बर्मन के किलर/सिंडिकेट की तलाश मुख्य केंद्र है. मुथुवेल पांडियन के पुराने दुश्मनों की वापसी होती है। अपने परिवार और अपनी विरासत को बचाने के लिए उन्हें एक बार फिर खतरनाक अंडरवर्ल्ड और नए एंटीक माफिया साम्राज्य का सामना करना पड़ता है. जब मुथुवेल पांडियन अपना पुराना बेरहम ‘जेलर’ वाला रूप धारण करते हैं, तो पूरे अंडरवर्ल्ड में हड़कंप मच जाता है. फ़िल्म के सेकंड हाफ में एस जे सूर्या की एंट्री होती है जो की जेलर 2 के मेन विलेन है.
फ़िल्म के मुख्य पात्र और कैमियो
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रजनीकांत, विद्या बालन (मिथुन चक्रवर्ती की बेटी कांता के रोल में), मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन और योगी बाबू है.
फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के दमदार कैमियो रोल्स हैं.
‘जेलर 2’ है मज़ेदार
एक यूजर लिखा- ‘सब लोग सिर्फ पहले हाफ की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन मेरे लिए दूसरा हाफ जबरदस्त है! पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर, इसमें सबकी एक राय है!
दूसरे ने लिखा- ‘#Jailer2 का टाइटल कार्ड बेहद शानदार! डबल धमाका, डबल पागलपन! 🤯🔥
जेलर 2 का डायरेक्शन
फिल्म में कहानी के साथ सालिड कॉमेडी भी रखी गई है. फिर मसाला है और रजनीकांत का जलवा है. जैकी श्राफ मोहनलालग और शिवा राजकुमार की बहुत ही सनसनीखेज एंट्री है