प्रशांत भूषण को CM फडणवीस का Gen Z स्टाइल में जवाब, कहा- It’s done bro…….!

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के ‘सत्ता परिवर्तन’ वाले बयान ने राजनीतिक बहस तेज कर दी है.
प्रशांत भूषण
प्रशांत भूषण पर CM फडणवीस का Gen Z स्टाइल में जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के ‘सत्ता परिवर्तन’ वाले बयान ने राजनीतिक बहस तेज कर दी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बयान को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Gen Z स्टाइल में लिखा, “It’s done bro, everything is exposed!! Afterall, it was all about ‘Regime Change’.” फडणवीस ने आरोप लगाया कि आंदोलन का असली उद्देश्य सत्ता हासिल करना है, जबकि प्रदर्शनकारी चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं.

‘आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई’

देवेंद्र फडणवीस ने अपने पोस्ट में लिखा, “आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई! सारा खेल सत्ता की कुर्सी पाने का है.” उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से विद्यार्थियों और किसानों को उकसाया जा रहा है, जाति और भाषा के नाम पर द्वेष फैलाया जा रहा है तथा देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. फडणवीस ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है. उनका यह बयान प्रशांत भूषण की उस टिप्पणी के बाद आया, जिसमें उन्होंने मौजूदा विरोध-प्रदर्शन को ‘सत्ता परिवर्तन की लड़ाई’ बताया था.

प्रशांत भूषण ने क्या कहा था?

15 अक्टूबर को दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत भूषण ने कहा कि आंदोलन की शुरुआत चुनाव सही ढंग से कराने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुई थी. भूषण के मुताबिक, यदि सरकार का दमन जारी रहता है तो यह संघर्ष सत्ता परिवर्तन की लड़ाई बन सकता है. उन्होंने कहा कि नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बदलने की मांग करने का अधिकार है और सरकार के प्रति असंतोष व्यक्त करना अपने आप में अपराध नहीं है.

SIR और ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी है विवाद

विपक्षी दल और कुछ सामाजिक संगठन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई है. उनका आरोप है कि मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए. वहीं, भाजपा इन प्रदर्शनों को राजनीतिक उद्देश्य से जोड़ते हुए विपक्ष पर निशाना साध रही है. सत्ता पक्ष के नेताओं का आरोप है कि आंदोलन के जरिए निर्वाचित सरकार को हटाने की कोशिश की जा रही है.

अभिजीत दीपके ने दी अलग सफाई

प्रशांत भूषण के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने संगठन के आंदोलन का उद्देश्य स्पष्ट किया. दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी का मकसद केंद्र सरकार को बदलना नहीं, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी जगह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की मांग करना है. दीपके की इस सफाई से स्पष्ट हुआ कि CJP के घोषित एजेंडे और प्रशांत भूषण की व्यापक ‘सत्ता परिवर्तन’ वाली टिप्पणी में अंतर है.

सत्ता परिवर्तन की बहस ने पकड़ा राजनीतिक तूल

प्रशांत भूषण के बयान और फडणवीस की प्रतिक्रिया के बाद चुनाव आयोग, SIR और विरोध-प्रदर्शनों को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है. भाजपा इसे विपक्ष के राजनीतिक इरादों से जोड़ रही है, जबकि प्रदर्शनकारी चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग पर जोर दे रहे हैं. अब इस विवाद का केंद्र यह है कि विरोध-प्रदर्शनों को चुनावी सुधारों की मांग के रूप में देखा जाए या सत्ता परिवर्तन के व्यापक राजनीतिक अभियान के तौर पर, इस सवाल पर अलग-अलग पक्ष अपने-अपने तर्क रख रहे हैं.

संबंधित खबरें

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

अनंत सिंह का विवादित बयान! बोले- “हम नीतीश के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए”

प्रशांत भूषण को CM फडणवीस का Gen Z स्टाइल में जवाब, कहा- It’s done bro…….!

CJP के तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? जानिए अहम टिप्पणी

पंजाब के गुरदासपुर में नशे के विरोध पर खूनी हमला, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

Recommended Stories

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

अनंत सिंह का विवादित बयान! बोले- “हम नीतीश के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए”

प्रशांत भूषण को CM फडणवीस का Gen Z स्टाइल में जवाब, कहा- It’s done bro…….!

CJP के तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? जानिए अहम टिप्पणी

पंजाब के गुरदासपुर में नशे के विरोध पर खूनी हमला, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल