आज शाम में दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP ने तिरंगा मार्च करने का ऐलान किया है. इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके के दिल्ली स्थित ठिकाने पर पहुंच कर नोटिस थमा दी. दिल्ली पुलिस की ने जानकारी दी की तिरंगा मार्च की इज़ाजत ना होने पर भी मार्च निकालने पर अड़े दीपके को क़ानून व्यवस्था को ध्यान रखते हुए मार्च ना निकलने को बोला गया है.
इस समय अभिजीत दीपके दिल्ली में एनसीपी प्रवक्ता अनीश गावंडे के घर रुके है. जो की झंडेवालान में स्थित है. दिल्ली पुलिस शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे वहां पहुंची, और नोटिस दिया.
अनीश गावंडे क्या बोले?
जब दिल्ली पुलिस अनीश गावंडे के घर पहुंची तब अनीश ने पत्रकारों ने सवाल किया तो अनीश ने जवाब देते हुए कहा कि- ‘मुझे अभी पता चला है कि पुलिस यहां आई है। मैं लंच (दोपहर के भोजन) के लिए बाहर गया था. वे हमारे मेहमान हैं, मैं उन्हें चाय पिलाऊंगा और पूछूंगा कि वे यहां क्यों आए हैं. पहले मुझे नोटिस पढ़ लेने दीजिए. हम सभी को तिरंगा यात्रा में भाग लेना चाहिए, हम जाएंगे.’
दिल्ली ने नहीं दी है तिरंगा मार्च की परमिशन
दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को आज तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके के तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है. दिल्ली पुलिस ने ये साफ़ किया है की सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था के मदे नज़र रखते हुए पिछले आंदोलन को देखते हुए सीजेपी को किसी भी स्थिति में तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।