कोटा में ट्रेन से पकड़े गए तीन संदिग्ध, टाइगर श्रॉफ केस में क्या है हरियाणा-बिहार कनेक्शन?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्ध पकड़े गए हैं. इनमें दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है.
कोटा में ट्रेन से पकड़े गए तीन संदिग्ध

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर कथित तौर पर पांच राउंड फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने तीन संदिग्धों को कोटा से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, तीनों मुंबई से ट्रेन के जरिए फरार होने की कोशिश कर रहे थे और नेपाल भागने की योजना बना रहे थे. आरोपियों में दो हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा बिहार के बेगूसराय का निवासी बताया गया है. कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोटा सिटी पुलिस को संदिग्धों की यात्रा से जुड़ी सटीक सूचना मिली थी. इसके बाद रेलवे स्टेशन पर टीम तैनात कर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में तलाशी अभियान चलाया गया और तीनों को पकड़ लिया गया.

15 मिनट में पुलिस ने बिछाया जाल

एसपी तेजस्वनी गौतम के मुताबिक, सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि फायरिंग मामले के तीन मुख्य संदिग्ध ट्रेन से कोटा पहुंचने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और करीब 15 मिनट के भीतर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई. पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी ली और तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया. एसपी ने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा, ताकि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा सके.

दो हरियाणा के, एक बिहार का निवासी

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए संदिग्धों की पहचान रेहान उर्फ सुक्का और ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन के रूप में हुई है. तीसरा संदिग्ध नाबालिग बताया गया है. एसपी के मुताबिक, रेहान और नाबालिग हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन बिहार के बेगूसराय का निवासी है. बताया गया है कि ऋतिक पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में रह रहा था. पुलिस का दावा है कि तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे.

रविवार शाम जुहू में हुई थी फायरिंग

रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना हुई थी. आरोप है कि तीन हमलावर मोटरसाइकिल पर पहुंचे और कार के करीब से फायरिंग करने के बाद फरार हो गए. घटना के बाद हमलावरों ने कथित तौर पर अपनी मोटरसाइकिल अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दी और ट्रेन से भाग निकले. इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो और संदिग्धों की तस्वीरें सामने आने की भी खबर है. पुलिस इन साक्ष्यों की जांच कर रही है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और कथित ऑडियो संदेश सामने आने की खबर है, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करते हुए हमले की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई. सोशल मीडिया पोस्ट में अभिनेता और सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को लेकर धमकी भी दी गई. हमले के पीछे किसका हाथ था और कथित गैंग कनेक्शन कितना वास्तविक है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

अब मुंबई पुलिस करेगी आगे की जांच

कोटा पुलिस की कार्रवाई के बाद अब तीनों संदिग्धों को मुंबई पुलिस को सौंपे जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. जांच एजेंसियां फायरिंग के मकसद, आरोपियों के संपर्कों और घटना में अन्य लोगों की संभावित भूमिका का पता लगाने की कोशिश करेंगी.

संबंधित खबरें

‘भारत न बांग्लादेश है, न….’, रिजीम चेंज विवाद पर शशि थरूर का जवाब

कोटा में ट्रेन से पकड़े गए तीन संदिग्ध, टाइगर श्रॉफ केस में क्या है हरियाणा-बिहार कनेक्शन?

‘2027 में सपा साफ!’ ओपी राजभर के बयान से यूपी की सियासत गरम

टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Recommended Stories

‘भारत न बांग्लादेश है, न….’, रिजीम चेंज विवाद पर शशि थरूर का जवाब

कोटा में ट्रेन से पकड़े गए तीन संदिग्ध, टाइगर श्रॉफ केस में क्या है हरियाणा-बिहार कनेक्शन?

‘2027 में सपा साफ!’ ओपी राजभर के बयान से यूपी की सियासत गरम

टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार