टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े कथित फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर है. राजस्थान पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मुंबई
मुंबई फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े कथित फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर है. राजस्थान पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और कोटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि तीनों को कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया.

मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार थे आरोपी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहे थे. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

तीनों आरोपियों की पहचान आई सामने

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फूल सिंह, ऋतिक कुमार और रेहान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि फूल सिंह और रेहान हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं, जबकि ऋतिक कुमार उर्फ रोशन बिहार के बेगूसराय का निवासी बताया गया है. बता दे कल शाम में मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फ़ाइरिंग हुई थी.

आरोपियों की धर पकड़ में जुटी थी पुलिस

टाइगर पर हमले के बाद पुलिस पूरी एक्शन मोड में है. वो लगातार हमलावरों को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई थी. जांच में पुलिस को CCTV फुटेज मिली, जिससे आरोपियों को पकड़ने में आसानी हुई. इस दौरान पुलिस को पता चला की आरोपी ट्रैन से सूरत निकलने के फ़िराक में थे. इसके बाद पुलिस से आरोपियों की लास्ट लोकेशन ट्रेस करके अपराधियों को धर दबोचा.

CM के बयान के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तारी

यह गिरफ़्तारी महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के दिए बयान कुछ घंटो के बाद हुई, उन्होंने मीडिया से कहा था कि मुंबई पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले है, पुलिस उन्हें ढूंढ निकलेगी.

संबंधित खबरें

टाइगर श्रॉफ से मिले एकनाथ शिंदे, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसी हिंसा की साजिश थी? रिजिजू ने विपक्ष पर साधा निशाना

फ्रांस में बवाल! 143 साल पुराने टाउन हॉल में लगी आग, 1800 लोग गिरफ्तार

Recommended Stories