बिहार MLC चुनाव में बड़ा एक्शन! अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज प्रत्याशी पर भी केस

बिहार MLC चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. अनंत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जबकि जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस दर्ज हुआ है.
बिहार
बिहार MLC चुनाव सिंह और JSP के उम्मीदवार अनुज सिंह पर FIR

मोकामा बाहुबली विधायक अनंत सिंह और जान सुराज पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह के ख़िलाफ़ तीन FIR दर्ज़ की गयी है. पुलिस ने सोमवार, 19 अक्टूबर, को यह जानकारी दी. पुलिस ने ये एफआईआर विधान परिषद चुनाव के लिए प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता और कानून-व्यवस्था संबंधी नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर केस दर्ज हुआ है.

बता दे की बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव हो रहे है, जिसका 23 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी. जिन सीट के लिए चुनाव हो रहा है, उनमें पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक सीट शामिल हैं.

निकाला गया था रोड शो

पुलिस के अनुसार, पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 18 अक्टूबर को निकाले गए रोड-शो के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर तीन प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं. मोकामा का प्रतिनिधित्व जेडीयू विधायक अनंत सिंह करते हैं.

अनंत सिंह, अनुज और अन्य के खिलाफ एफआईआर

बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 रामकृष्ण ने कहा, “रैली में अनुमति से अधिक वाहनों का इस्तेमाल किया गया और कई वाहनों में सायरन बजाए गए. इसके अलावा, बाढ़ शहर में कई जगहों पर फूल बरसाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई. यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन था. इस मामले में अनंत सिंह, अनुज सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ कुल तीन प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं.”

अनंत सिंह ने एमएलसी के चुनाव में जन सुराज पार्टी के अनुज सिंह का समर्थन में प्रचार करके खुल कर अपना विरोध दिखा दिया है. मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे जेडीयू के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार को हराने का इरादा भी जाहिर कर दिया है. इससे पहले उन्होंने क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में जुलूस भी निकाला था.

अनंत सिंह ने कुछ समय पहल्रे कहा था, “मुझे नहीं पता कि इस मामले में पार्टी का रुख क्या है, लेकिन सच्चाई यह है कि नीरज ने कई मौकों पर मेरा विरोध किया है. मुझे भी उन्हें उसी अंदाज में जवाब देना चाहिए.”

संबंधित खबरें

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, न्यायिक हिरासत 2 दिन बढ़ी

बिहार MLC चुनाव में बड़ा एक्शन! अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज प्रत्याशी पर भी केस

लंदन प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘भारत कभी नहीं झुकेगा’

BREAKING: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF ने पकड़ा संदिग्ध व्यक्ति, बैग में मिली संदिग्ध वस्तु

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 2 लोगों की मौत के बाद CM आवास के बाहर प्रदर्शन

Recommended Stories