उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बिजनेसमैन शिवा शर्मा के मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा डुबेर का दो और ऑडियो वायरल हो रहा है. इन ऑडियो में श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा को धमकाते हुए और नाराजगी जाहिर करते हुए सुनाई दे रही है. दोनों की बातचीत में श्रद्धा बार बार अपनी बदनामी का ज़िक्र कर रही हैं और शिवा को सबक सिखाने की बात कहती है. इस घटना में श्रद्धा दुबे उनकी बहन रश्मि दुबे, ड्राइवर दानिश को नागपुर से गिरफ़्तार कर लिया गया है. ये ऑपरेशन एसटीएफ और पुलिस ने मिलाकर की.
पहले ऑडियो में बदनामी का जिक्र, शिवा को धमकी
पहले वायरल ऑडियो में श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा को बोल रही है कि उनके वजह से उनका नाम ख़राब हो हुआ है. जिससे उनकी बदनामी हो रही है लोग ऐसी वैसी बाते कर रहे है. कथित ऑडियो में श्रद्धा दुबे ने एक अधिकारी का भी ज़िक्र किया है जिसमे उसने बोला है की उससे शिवा के बारे में जानकारी मिला है की पहले शिवा आर्थिक ठीक था बाद में नुकसान हुआ है. इस पर शिवा कहता सुनाई देता है कि अगर उसकी पूरी डिटेल निकाली गई है, तो श्रद्धा कहती है कि जब लोग उसकी जानकारी निकाल सकते हैं, तो वे कुछ भी कर सकते हैं.
जिसके बाद श्रद्धा गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि शिवा ने उससे कभी साथ नहीं छोड़ने का वादा किया था, लेकिन अब वह उसे छोड़कर जा रहा है. ऑडियो में श्रद्धा यह भी कहती सुनाई देती है कि शिवा पूरे शहर में यह दिखा रहा था कि वह उसे घुमा रहा है. इसके बाद वह धमकी भरे लहजे में कहती है कि जितना घुमा-घुमाकर शिवा ने उसका नाम खराब किया है, उतना ही घुमा-घुमाकर वह उसे मारेगी, ताकि लोग उसे याद रखें. बातचीत के दौरान एक तीसरे व्यक्ति की आवाज भी सुनाई देने की बात कही जा रही है।
दूसरे ऑडियो में क्या है? शिवा को लेकर श्रद्धा की नाराजगी और धमकी देने का दावा
दूसरे कथित ऑडियो क्लिप में श्रद्धा दुबे किसी व्यक्ति को फोन कर अपने घर आने के लिए कहती सुनाई देती है. बातचीत के दौरान वह कहती है कि यह एक बड़ा मामला हो गया है. इस ऑडियो में भी उसके अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का दावा किया जा रहा है. श्रद्धा कथित तौर पर कहती है कि शिवा की गाड़ी में घूमने के कारण उसकी बदनामी हुई है और अब वह उसे सबक सिखाएगी। क्लिप में वह शिवा को जान से मारने की धमकी देती भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है. ऑडियो में श्रद्धा शिवा से कहती है कि लोग उसके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, जिससे उसकी छवि खराब हो गई है. वह सवाल करती है कि क्या शिवा को लगता है कि वह उसे इतनी आसानी से माफ कर देगी. बातचीत के दौरान श्रद्धा ऋषभ नाम के एक व्यक्ति का भी जिक्र करती है.
श्रद्धा का कहना है कि ऋषभ उसके पीछे पड़ा रहता था, लेकिन उसके नजरअंदाज करने के बावजूद उसने कभी उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया. वहीं, शिवा पर नाराजगी जताते हुए वह आरोप लगाती है कि अपना काम निकल जाने के बाद उसने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया.
शिवा की मौत के मामले में वायरल ऑडियो की क्या होगी भूमिका?
शिवा शर्मा की मौत के बाद सामने आए इन कथित ऑडियो क्लिप को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. इनमें श्रद्धा दुबे और शिवा के बीच कथित तनाव, बदनामी को लेकर नाराजगी और धमकी भरी बातचीत होने का दावा किया जा रहा है. इस मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और दानिश से बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन में देर रात तक पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है. इसके बाद तीनों को नागपुर के मेडिकल कॉलेज में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. बाद में उन्हें बेलतरोड़ी थाने से हुड़केश्वर थाने में शिफ्ट किए जाने की बात भी कही गई है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ उन्हें आगे की जांच के लिए उत्तर प्रदेश ले जाने वाली है.