कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से 21 अक्टूबर को विज़न IAS के छात्रों से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीर ऐसे समय में बाहर आयी है जब बीजेपी ने ये दावा राहुल गाँधी वियतनाम गए हैं. अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर कहा, ”विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘विजन IAS’ कोचिंग संस्थान के छात्रों से नई दिल्ली में मुलाकात की.
आगे कहा, ”छात्रों ने संस्थान में पढ़ाई की गुणवत्ता, मेंटरशिप और स्टडी मटेरियल में आई भारी गिरावट को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं. उन्होंने यह भी बताया कि फीस रिफंड की उनकी मांगों पर प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.”
SIR के मुद्दे पर हमलावर है राहुल गांधी
इन दिनों राहुल गाँधी SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़को पर दिखायी दे रहे है. उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली के कई मार्च में भाग लिया है. फिर वो 18 अक्टूबर को गोवा में पार्टी कार्यक्रम में शामिल हुए……इस बीच बीजेपी ने 19 अक्टूबर को वीडियो शेयर किया और राहुल गांधी के विमान में होने का दावा करते हुए कहा, ”झूठ फैलाते-फैलाते थक गया… कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं… किसी को क्या ही पता चलेगा!”
राहुल गांधी पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत के बयान पर बीजेपी ने एक्स पोस्ट में कहा, ”राहुल गांधी वियतनाम में किससे मिलने वाले हैं? देश की सीमाओं के बाहर ऐसी कौन-सी प्लानिंग हो रही है? उनके भारत लौटने के बाद ऐसा क्या बदल जाएगा?आखिर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं? देश की जनता इन सवालों के जवाब जानना चाहती है. नया भारत जागरूक है, सजग है और देशहित के प्रति प्रतिबद्ध है.”
कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
बीजेपी के हमलों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पीएम मोदी तो इंडिया गेट पर बैठे हुए हैं. पीएम कहां-कहां घूम रहे हैं, उसपर सवाल नहीं होंगे.
वहीं टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि राहुल गांधी चार दिनों के लिए वियतनाम गए हैं. वो नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. इसमें बीजेपी को क्या चिंता है.