रूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप की जेलेंस्की को चेतावनी, बोले-‘परिणाम बहुत बुरा होगा’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को कड़ी चेतावनी दी है.
रूस-यूक्रेन जंग पर ट्रंप की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप का कहना है कि रूस के साथ शांति समझौते में देरी यूक्रेन के लिए भारी पड़ सकती है. उनके मुताबिक, रूसी सेना लगातार यूक्रेनी इलाकों में आगे बढ़ रही है और अब कीव के लिए पहले जैसी शर्तों पर समझौता हासिल करना मुश्किल हो सकता है.

ओवल ऑफिस में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्ध की स्थिति, यूक्रेन को अमेरिकी सहायता और शांति वार्ता की संभावनाओं पर अपनी राय रखी.

जेलेंस्की को ट्रंप की दोटूक चेतावनी

ट्रंप ने युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन को बातचीत के लिए तैयार होने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन ने समझौते की दिशा में कदम नहीं उठाए, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. ट्रंप ने कहा, “यूक्रेन को युद्ध खत्म करने की इच्छा दिखानी होगी और इसके लिए तैयार होना होगा. अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो मुझे लगता है कि इसका परिणाम बहुत बुरा होगा.”

‘रूस एक बड़ी मशीन की तरह आगे बढ़ रहा है’

रूसी सेना की बढ़त का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के लिए युद्ध में अपनी स्थिति बनाए रखना लगातार मुश्किल हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि रूस के नियंत्रण वाला क्षेत्र बढ़ता जा रहा है. ट्रंप ने कहा, “रूस एक बड़ी मशीन की तरह है. वे लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन अच्छा कर रहा है या बुरा, यह अलग बात है, लेकिन उसके कब्जे वाले इलाके हर सप्ताह कम होते जा रहे हैं, जबकि रूस का नियंत्रण बढ़ रहा है.

‘जेलेंस्की ने बेहतर समझौते का मौका गंवा दिया’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि जेलेंस्की के पास वाशिंगटन में पिछली बातचीत के दौरान बेहतर शर्तों पर समझौता करने का अवसर था, लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया. ट्रंप ने यूक्रेन को दी जा रही अमेरिकी सैन्य और आर्थिक सहायता पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, अमेरिका यूक्रेन की मदद के लिए सैकड़ों अरब डॉलर खर्च कर चुका है.

‘यूरोपीय देश भी मदद के बोझ से परेशान’

ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय सरकारें भी यूक्रेन को लगातार सहायता देने के वित्तीय बोझ से परेशान हो रही हैं. उन्होंने युद्ध में जान गंवाने वालों की संख्या पर भी चिंता जताई. ट्रंप के दावे के मुताबिक, पिछले महीने रूस और यूक्रेन को मिलाकर करीब 32,000 लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर सैनिक थे.

पुतिन-जेलेंस्की की दुश्मनी को बताया बड़ी वजह

ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच व्यक्तिगत मतभेदों को भी शांति समझौते में बाधा बताया. ट्रंप ने कहा, “दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं. मुझे लगता है कि यही मुख्य कारण है कि वे किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं.”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शुरुआत में लगा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराना आसान होगा, लेकिन दोनों देशों के बीच गहरे मतभेदों के कारण ऐसा नहीं हो पाया.

संबंधित खबरें

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सुरक्षा सख्त, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सतर्कता

रूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप की जेलेंस्की को चेतावनी, बोले-‘परिणाम बहुत बुरा होगा’

ICC T20 रैंकिंग में ईशान किशन का जलवा बरकरार, शाई होप को बड़ा फायदा

‘आप GEN Z नहीं हैं…’ सौरव दास और आशुतोष रांका पर दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार, वापस ली याचिका

राहुल गांधी के वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर क्या कहा?

Recommended Stories

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सुरक्षा सख्त, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सतर्कता

रूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप की जेलेंस्की को चेतावनी, बोले-‘परिणाम बहुत बुरा होगा’

ICC T20 रैंकिंग में ईशान किशन का जलवा बरकरार, शाई होप को बड़ा फायदा

‘आप GEN Z नहीं हैं…’ सौरव दास और आशुतोष रांका पर दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार, वापस ली याचिका

राहुल गांधी के वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर क्या कहा?