बीज गोदाम में हंगामा, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने प्रभारी को थप्पड़ मारे, वीडियो वायरल

महोबा के चरखारी में बीज गोदाम पर हंगामे का वीडियो वायरल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने गोदाम प्रभारी से विवाद के दौरान कथित तौर पर थप्पड़ मारा.
बीज गोदाम में बवाल, विधायक ने जड़े थप्पड़
बीज गोदाम में बवाल, विधायक ने जड़े थप्पड़

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. किसानों को बांटे जाने वाले चने के बीज की कथित कालाबाजारी की शिकायत पर कृषि विभाग के बीज गोदाम पहुंचे विधायक की गोदाम प्रभारी सोनू यादव से बहस हो गई. विवाद के दौरान विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मार दिए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है. विधायक ने आरोप लगाया कि किसानों को वितरित किए जाने वाले सरकारी बीज को नियमों के विरुद्ध बाहर भेजा जा रहा था. विवाद के दौरान उन्होंने गोदाम प्रभारी को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से जुड़ा बताते हुए भी टिप्पणी की.

100 बोरी चने के बीज को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, विधायक बृजभूषण राजपूत को सूचना मिली थी कि किसानों के लिए उपलब्ध चने के बीज की कालाबाजारी की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद वह चरखारी स्थित कृषि विभाग के बीज गोदाम पहुंचे. विधायक के मुताबिक, मौके पर एक गाड़ी में चने के बीज की करीब 100 बोरियां लोड की जा रही थीं. उन्होंने गोदाम प्रभारी से सवाल किया कि बीज किसके आदेश पर बाहर भेजा जा रहा है. विधायक का दावा था कि इस संबंध में कोई वैध आदेश नहीं दिखाया गया.

सवाल-जवाब के दौरान भड़के विधायक, गोदाम प्रभारी को मारा थप्पड़

गोदाम में बीज की बोरियों को लेकर विधायक और प्रभारी सोनू यादव के बीच सवाल-जवाब शुरू हुआ. इसी दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई और विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मार दिए. घटना का वीडियो सामने आने के बाद विधायक के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. विधायक ने गोदाम प्रभारी पर किसानों के हिस्से के बीज की हेराफेरी करने का आरोप लगाया. उन्होंने गोदाम प्रभारी को अखिलेश यादव का आदमी बताते हुए भी टिप्पणी की.

विधायक बृजभूषण राजपूत ने क्या कहा?

मामले पर विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि बीज गोदाम से किसानों को वितरित करने के लिए सरकारी बीज उपलब्ध कराया जाता है. उन्हें सूचना मिली थी कि गोदाम से बीज गलत तरीके से बाहर भेजा जा रहा है. विधायक के मुताबिक, मौके पर चने की करीब 100 बोरियां गाड़ी में लोड की जा रही थीं. उन्होंने गोदाम प्रभारी से पूछा कि बीज किसके आदेश पर भेजा जा रहा है. जिसके बाद गोदाम प्रभारी कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं दिखा सके. उन्होंने यह भी कहा कि जब संबंधित अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई, तो उनके पास भी ऐसी कोई अनुमति होने की जानकारी नहीं थी. विधायक ने अपने कदम को कथित अनियमितता के विरोध से जोड़कर पेश किया है.

पहले भी विवादों में रहे हैं भाजपा विधायक

चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत इससे पहले भी अपने विरोध के तरीकों को लेकर चर्चा में रहे हैं. आरोप है कि फसल बीमा योजना के सर्वे में कथित अनियमितताओं के विरोध के दौरान उन्होंने सर्वेयरों को घाघरा-चोली और पेटीकोट पहनाया था. अब बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद विधायक एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

संबंधित खबरें

दाऊद की ‘D-कंपनी’ को भारत-आधारित बताने पर UN से नाराज हुआ भारत, रघु पुरी ने जमकर लताड़ा

बीज गोदाम में हंगामा, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने प्रभारी को थप्पड़ मारे, वीडियो वायरल

BREAKING: सौरव दास-रांका को मिली जमानत, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, ‘मेरे भाई…’

किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का वीडियो, बोले- कांग्रेस बॉस को यह बात क्यों नहीं समझा पा रहे नेता?

Delhi Pollution: राजधानी में GRAP-1 की पाबंदियां लागू, AQI 233 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची हवा

Recommended Stories