किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का वीडियो, बोले- कांग्रेस बॉस को यह बात क्यों नहीं समझा पा रहे नेता?

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है.
किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कॉंग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. वीडियो में खरगे चुनाव और संविधान को लेकर अपनी बात रखते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि संविधान में ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि कांग्रेस पार्टी को ही चुनाव जीतना चाहिए. रिजिजू ने इसी बयान को आधार बनाकर कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा और सवाल किया कि वे अपनी पार्टी के अध्यक्ष की बात क्यों नहीं समझ पा रहे हैं.

वीडियो में मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं, “संविधान ये नहीं कहता कि कांग्रेस पार्टी से जीतो. हम जीते तभी हैं, हारे भी हैं.” खरगे के इस बयान को साझा करते हुए रिजिजू ने लिखा, “कृपया कांग्रेस के बॉस को यह समझाएं. कांग्रेस नेता उन्हें यह बात क्यों नहीं समझा सके?”

रिजिजू की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी है. बीजेपी लगातार कांग्रेस पर आरोप लगाती रही है कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है. वहीं, विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाते रहे हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच टकराव देखने को मिला है. 12 अक्टूबर 2026 को राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था, जिसे दिल्ली पुलिस ने रास्ते में रोक दिया था.

इससे पहले भी किरेन रिजिजू कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनाव आयोग समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने कहा था कि जब कांग्रेस को जनता का समर्थन नहीं मिलता, तो वह संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने लगती है. रिजिजू के मुताबिक, संवैधानिक निकायों को निशाना बनाना देश और कांग्रेस, दोनों के हित में नहीं है.

वहीं, एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की थी. हालांकि, प्रदर्शनकारियों को आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया गया. इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने वहीं विरोध प्रदर्शन किया.

खरगे के वीडियो को साझा कर रिजिजू ने एक बार फिर कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोला है. इस बयान के बाद चुनाव आयोग की भूमिका, चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जारी बहस फिर चर्चा में आ गई है.

संबंधित खबरें

BREAKING: सौरव दास-रांका को मिली जमानत, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, ‘मेरे भाई…’

किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का वीडियो, बोले- कांग्रेस बॉस को यह बात क्यों नहीं समझा पा रहे नेता?

Delhi Pollution: राजधानी में GRAP-1 की पाबंदियां लागू, AQI 233 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची हवा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! आरोपियों की 14 दिन की कस्टडी मंजूर

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सुरक्षा सख्त, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सतर्कता

Recommended Stories