SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को संदेश, कहा ‘भीड़शाही से आप देश……..’

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने SIR और CEC ज्ञानेशकुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच विपक्ष पर तीखा हमला बोल है,
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने SIR और CEC ज्ञानेशकुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच विपक्ष पर तीखा हमला बोल है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक अलग ही खेल चल रहा है. हर जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती देख विपक्ष के पेट मे दर्द हो गया है, इसी कारण से वो वोट चोरी का बहाना बना रहे है.

अमित शाह ने बोल, ”अब इस प्रकार के राजनीतिक हथकंडों से, भीड़शाही से आप देश के जनादेश को झुठला नहीं सकते, चुनाव जीतना है, तो लोगों के बीच में रहिए. लोगों के दुःख-दर्द की पूछताछ करिए. धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता. जनता के दुःख-दर्द…पीड़ा और अव्यवस्था को दूर करने के लिए जहां पर भी चुनकर आए हैं, वहां योजनाएं लाइए, काम करिए, वरना बचा-खुचा भी आपका चला जाएगा, कोई नहीं रोक पाएगा.”

आगे अमित शाह ने कहा, ”वो कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी लोकप्रिय वोट से चुनकर नहीं आती, वोट चोरी करती है. राहुल जी, आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ गया भी है. वोट चोरी-वोट चोरी कर कर आप घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो.” आज इस मंच से मैं कांग्रेस पार्टी और उनके साथियों को कहना चाहता हूं, कभी ईवीएम का बहाना लगाते हो, कभी वोट चोरी का बहाना लगाते हो, मगर मैं आपको बताता हूं भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मोदी सरकार बनने के पहले से आप कभी भी कई राज्यों में चुनकर नहीं आए.

गुजरात में 41 साल से आपकी सरकार नहीं बनी, एक भी चुनाव नहीं जीते. उत्तर प्रदेश में 41 साल से आप चुनाव नहीं जीते, बंगाल में 54 साल से चुनाव नहीं जीते, तमिलनाडु में 64 साल से चुनाव नहीं जीते, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 28 साल से आपकी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनी और अरुणाचल में 2 साल से चुनकर नहीं आए, मिजोरम में 13 साल से, मणिपुर में 14 साल से, दिल्ली में 18 साल से और आसाम में भी 12 साल से आप चुनकर नहीं आए हो. ये क्या सब मोदी जी आने से पहले से शुरू हुआ है और जब मैं कहता हूं कि 30 साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी.

ये जनता को कहते हैं वोट चोरी है वरना अमित शाह जी को कैसे मालूम पड़ा. अरे भाई! अमित शाह तो यहां जन्मा है, यहां रहता है और यहां ही मरेगा. हर छह माह में मुझे विदेश नहीं जाना पड़ता है, मैं तो देश की जनता के बीच में रहेगा. अब जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रहे हो इसके आधार पर मैं कहता हूं कि अगले 30.साल तक 2014 से 30 तक आपकी सरकार कभी नहीं बनने वाली है मेरी बात सुनकर चलो. अभी-अभी केरल में चुनाव हुआ, यही मतदाता सूची, यही इलेक्शन कमिश्नर, यही ईवीएम, आपने शपथ ले ली आप चुनाव जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है. तेलंगाना में आप जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है

हिमाचल में जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है, मतदाता सूची अच्छी है, तमिलनाडु में जिनके सपोर्ट आप करें वो जीत गए, इलेक्शन कमीशन अच्छा है, मतदाता सूची अच्छी है और जहां हार जाते हो, वहां पर इलेक्शन कमीशन ठीक नहीं है. आपके पक्ष में अगर अदालतें फैसला देती है, तो अदालतें अच्छी हैं और विपक्ष में फैसला देती है, आपके विरोध में देती है, तो अदालतें ठीक नहीं है,ये दोहरे मानदंड नहीं चलेंगे राहुल जी, जनता आपको जान चुकी है. आप कुछ आसपास के प्रदेशों से कैडर इकट्ठा कर कर दिल्ली में प्रदर्शन कर कर जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकते. मैं आज कहने आया हूं, देश की जनता आपको देख भी रही है, जान भी रही है.

अमित शाह ने केजरिवाल पर निशाना साधते हुए कहा- “केजरीवाल जी, बहानेबाजी की राजनीति बंद करिए. दिल्ली में हार के बाद आपने पंजाब में डेरा जमा लिया है और वहाँ के मुख्यमंत्री को भी स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रहे हैं. पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है……

अमित शाह ने कहा- “भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर मोदी जी तक, सभी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और दुखों के निवारण के लिए कार्य करते हैं. कांग्रेस ने दशकों तक जनता के लिए कुछ नहीं किया. भीड़तंत्र के सहारे कांग्रेस जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकती. जहाँ जनता ने आपको जनादेश दिया है, वहाँ उसके हित में काम करिए. वरना जिन गिने-चुने राज्यों में आपकी सरकारें बची हैं, वहाँ भी हार का सामना करना पड़ेगा.

संबंधित खबरें

दौसा में 16 वर्षीय गर्भवती नाबालिग से गैंगरैप , प्रसव के दौरान नवजात की मौत

SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को संदेश, कहा ‘भीड़शाही से आप देश……..’

दाऊद की ‘D-कंपनी’ को भारत-आधारित बताने पर UN से नाराज हुआ भारत, रघु पुरी ने जमकर लताड़ा

बीज गोदाम में हंगामा, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने प्रभारी को थप्पड़ मारे, वीडियो वायरल

BREAKING: सौरव दास-रांका को मिली जमानत, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, ‘मेरे भाई…’

Recommended Stories

दौसा में 16 वर्षीय गर्भवती नाबालिग से गैंगरैप , प्रसव के दौरान नवजात की मौत

SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को संदेश, कहा ‘भीड़शाही से आप देश……..’

दाऊद की ‘D-कंपनी’ को भारत-आधारित बताने पर UN से नाराज हुआ भारत, रघु पुरी ने जमकर लताड़ा

बीज गोदाम में हंगामा, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने प्रभारी को थप्पड़ मारे, वीडियो वायरल

BREAKING: सौरव दास-रांका को मिली जमानत, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, ‘मेरे भाई…’