उत्तर प्रदेश बीजेपी ने कार्यसमिति की घोषणा की. अक्टूबर 30-31 को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ में बैठक करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी यूपी बीजेपी ने बनाए हैं. स्थायी आमंत्रित सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और विनय कटियार के नाम भी शामिल हैं.
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, एमएलसी तारिक मंसूर, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बासित अली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के नाम हैं.
बीजेपी की इस सूची में संगठन के वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न मोर्चों से जुड़े पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है. पार्टी की आगामी बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े मुद्दों और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.