खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- ‘अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब पीएम मोदी ने पलटवार किया है.
खरगे
खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' बयान पर PM मोदी का पलटवार

बनासकांठा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब पीएम मोदी ने पलटवार किया है. गुजरात के बनासकांठा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जीवन की अंतिम सांस तक देश की जनता की सेवा करते रहेंगे. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर अफवाह फैलाने और सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया. प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी भिलड़ी में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का उद्घाटन करने के बाद आई. इस कार्यक्रम में उन्होंने करीब 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया.

खरगे ने क्या कहा था?

दरअसल, 25 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने नारा लगाते हुए कहा, ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा.’ इस पर खरगे ने जवाब देते हुए कहा था, ‘मोदी का बाप भी जाएगा, बाप भी जाएगा.’ उनके इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया और बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा.

PM मोदी बोले- जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा करूंगा

खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जीवन के अंतिम क्षण तक मैं जनता की सेवा में ही जुटा रहूंगा.” पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को देश के मुश्किल दौर से गुजरने पर खुशी होती है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान युद्ध के दौरान विपक्ष ने खाद और एलपीजी की कमी को लेकर अफवाहें फैलाईं. प्रधानमंत्री के मुताबिक, ऐसा सरकार और उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया.

किसानों के कल्याण को प्राथमिकता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में किसानों के मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उन्हें सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी है. पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच खाद की कीमतों में भारी उछाल आया, लेकिन सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया. उन्होंने दावा किया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को अब तक 4.5 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं.

अमित शाह ने भी कांग्रेस पर साधा था निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी खरगे के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं की ओर से बार-बार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है. शाह ने कहा था कि पटना में प्रधानमंत्री के पिता को लेकर की गई टिप्पणी से मर्यादा की सीमाएं पार की गई हैं. उन्होंने कांग्रेस पर पहले भी प्रधानमंत्री की मां का अपमान करने और उन्हें ‘मौत का सौदागर’ तथा ‘चायवाला’ कहने जैसे बयानों का आरोप लगाया था.

संबंधित खबरें

‘अंगद का पैर है कोई हिला नहीं सकता’, अमित शाह ने लखनऊ से विपक्ष को दिया संदेश

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, 7 साल बाद न्यूजीलैंड ने घर में दी मात, फिलिप्स-डफी का जलवा

PNB में 35 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, बैंक ने लौटाए सिर्फ 43 लाख रुपये

खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- ‘अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा’

जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, बद्रीनाथ से लौटते समय हुआ हादसा

Recommended Stories

‘अंगद का पैर है कोई हिला नहीं सकता’, अमित शाह ने लखनऊ से विपक्ष को दिया संदेश

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, 7 साल बाद न्यूजीलैंड ने घर में दी मात, फिलिप्स-डफी का जलवा

PNB में 35 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, बैंक ने लौटाए सिर्फ 43 लाख रुपये

खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- ‘अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा’

जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, बद्रीनाथ से लौटते समय हुआ हादसा