‘अंगद का पैर है कोई हिला नहीं सकता’, अमित शाह ने लखनऊ से विपक्ष को दिया संदेश

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार (30 अक्टूबर 2026) को लखनऊ पहुंचे और बीजेपी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए.
अमित शाह
अमित शाह ने लखनऊ से विपक्ष को दिया संदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार (30 अक्टूबर 2026) को लखनऊ पहुंचे और बीजेपी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जुटने की अपील की. शाह ने दावा किया कि यूपी में बीजेपी सरकार अंगद के पैर की तरह है, जिसे कोई हिला नहीं सकता.

‘आपने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं, हमने राम मंदिर बना दिया’

अमित शाह ने अपने संबोधन में 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में राम भक्तों पर हुई गोलीबारी का जिक्र किया. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं, जबकि बीजेपी ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा किया. शाह ने कहा, “आपने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं, हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी.”

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया था.

‘यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है’

गृह मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार को कोई नहीं हिला सकता. उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और कार्यकर्ताओं को किसी तरह की दुविधा में रहने की जरूरत नहीं है. शाह ने कार्यकर्ताओं से लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा.

‘तीसरी बार सरकार बनी तो यूपी में भी लागू करेंगे UCC’

अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनती है तो यहां भी UCC लागू किया जाएगा. शाह ने पार्टी के पुराने चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में यूपी में बीजेपी के केवल 44 विधायक थे. संगठन को मजबूत करने के बाद पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 सीटें जीती थीं. उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि बीजेपी ने करीब 40 प्रतिशत वोट हासिल कर 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी. शाह ने कहा कि अब उसी प्रदर्शन को दोहराने का समय आ गया है.

वोट चोरी के आरोपों पर भी कांग्रेस को घेरा

अमित शाह ने विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद अब अंपायर पर आरोप लगाए जा रहे हैं. शाह ने कहा कि बीजेपी संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि विशेष सत्र बुलाकर चर्चा कीजिए, सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है.

2027 चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति पर मंथन

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अपनी संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने में जुटी है. लखनऊ में आयोजित राज्य कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे. इस बैठक में संगठन की प्राथमिकताओं, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई. पार्टी का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को चुनाव से पहले सक्रिय करना और संगठनात्मक रणनीति को मजबूत बनाना है.

संबंधित खबरें

खराब मौसम, 6 सवार और बदरीनाथ से उड़ान…, जानिए हेलिकॉप्टर क्रैश की पूरी कहानी

‘अंगद का पैर है कोई हिला नहीं सकता’, अमित शाह ने लखनऊ से विपक्ष को दिया संदेश

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, 7 साल बाद न्यूजीलैंड ने घर में दी मात, फिलिप्स-डफी का जलवा

PNB में 35 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, बैंक ने लौटाए सिर्फ 43 लाख रुपये

खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- ‘अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा’

Recommended Stories

खराब मौसम, 6 सवार और बदरीनाथ से उड़ान…, जानिए हेलिकॉप्टर क्रैश की पूरी कहानी

‘अंगद का पैर है कोई हिला नहीं सकता’, अमित शाह ने लखनऊ से विपक्ष को दिया संदेश

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, 7 साल बाद न्यूजीलैंड ने घर में दी मात, फिलिप्स-डफी का जलवा

PNB में 35 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, बैंक ने लौटाए सिर्फ 43 लाख रुपये

खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- ‘अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा’