गेंदबाजों ने फिर कटाई भारत की किरकिरी, सीफर्ट-फिलिप्स ने की जमकर धुनाई, पांचवें टी20 में भी मिली हार

न्यूजीलैंड ने पांचवें टी20 में भी भारत को हरा दिया है. इस बार 192 रन चेज करते हुए कीवी टीम ने 7 विकेट से बाजी मारी.
पांचवां टी20 भी हारा भारत

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 18 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. इस मुकाबले में टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. हालांकि, पांच मैचों की टी20 सीरीज भारत ने 3-2 से अपने नाम कर ली.

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे. टीम इंडिया को उम्मीद थी कि गेंदबाज इस स्कोर का बचाव कर लेंगे, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उनकी एक नहीं चलने दी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत जरूर खराब रही. फिन एलन केवल 3 गेंदों में 2 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हो गए. इसके बाद टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल ने भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं. दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की. मिचेल ने 16 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 29 रन बनाए.

मिचेल के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने सीफर्ट का साथ संभाला और दोनों ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की जमकर धुनाई की. सीफर्ट ने महज 50 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाकर न्यूजीलैंड की जीत पक्की कर दी. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए.

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मुकाबले में बेहद निराशाजनक रहा. भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 41 रन खर्च किए, जबकि अर्शदीप सिंह ने इतने ही ओवर में 40 रन दे डाले. प्रिंस यादव भी महज 3 ओवर में 35 रन लुटा बैठे. सबसे ज्यादा निराश मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने किया. उन्होंने शुरुआती दो ओवर में केवल 14 रन दिए थे, लेकिन अपने बाकी दो ओवरों में 31 रन खर्च कर दिए. इस तरह उन्होंने कुल 4 ओवर में 45 रन दिए.

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए. सीफर्ट और फिलिप्स की विस्फोटक पारियों ने भारत से मुकाबला छीन लिया और टीम इंडिया को पांचवें टी20 में भी हार झेलनी पड़ी. हालांकि, सीरीज पर 3-2 से भारत का कब्जा बरकरार रहा.

संबंधित खबरें

‘विदेश से आदेश आया कि…’, अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, राहुल गांधी को घेरा

CM योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले- चार बार की सरकार में पाले 10 लाख गुंडे, कराए 1500 से ज्यादे दंगे

गेंदबाजों ने फिर कटाई भारत की किरकिरी, सीफर्ट-फिलिप्स ने की जमकर धुनाई, पांचवें टी20 में भी मिली हार

‘1984 के सिख नरसंहार के लिए राहुल गांधी मांगे माफी……’, नितिन नवीन का कॉंग्रेस पर तीखा हमला

INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार पर संकट! त्योहारों में रैली क्यों? व्यापारियों ने पूछा- दिवाली के बाद……….?

Recommended Stories