बंगाल में चर्च के उद्घाटन समारोह में हंगामा, बिशप समेत पादरियों पर हमला

पश्चिम बंगाल में चर्च के उद्घाटन समारोह के दौरान हंगामे और बिशप समेत पादरियों पर हमले की खबर सामने आई है....
बंगाल
बंगाल में चर्च के उद्घाटन समारोह में हंगामा

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चर्च के उद्घाटन समारोह के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. बसंती थाना क्षेत्र के नारायणतला में हुई इस घटना में बिशप सुब्रत चक्रवर्ती समेत कई पादरियों और श्रद्धालुओं पर हमला किए जाने का आरोप है. घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरोप है कि 30 से 35 लोगों का एक समूह चर्च परिसर में घुस आया और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान महिलाओं को भी निशाना बनाया गया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिलाओं से उनकी पारंपरिक शांखा-पोला चूड़ियां उतारने के लिए कहा गया और उन्हें चर्च परिसर से बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया.

चर्च में घुसकर की तोड़फोड़

पुलिस के अनुसार, शनिवार को चर्च के उद्घाटन समारोह में बिशप सुब्रत चक्रवर्ती के साथ कई पादरी और श्रद्धालु मौजूद थे. इसी दौरान कथित तौर पर 30-35 लोगों का समूह परिसर में दाखिल हुआ और वहां हंगामा शुरू कर दिया. शिकायत के मुताबिक, हमलावरों ने चर्च में लगे क्रॉस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे लोगों के मोबाइल फोन तोड़ने का भी आरोप है. चर्च से जुड़े लोगों का कहना है कि हमलावरों ने परिसर में धार्मिक गतिविधियां जारी रखने पर भी धमकी दी.

महिलाओं से शांखा-पोला उतारने का आरोप

इस घटना में महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला भी सामने आया है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि महिलाओं को पारंपरिक शांखा-पोला (सफेद शंख की चूड़ियां और लाल चूड़ियां) उतारने के लिए कहा गया. इसके बाद उन्हें परिसर से बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया.

ईसाई संगठन ने जताई नाराजगी

घटना की बंगीय क्रिस्टिय परिषद (BCP) ने निंदा की है. संगठन के संस्थापक राज्य सचिव और कार्यकारी अध्यक्ष हेरोड मुल्लिक ने कहा कि बिशप की मौजूदगी में चर्च के उद्घाटन समारोह के दौरान कई पादरियों के साथ मारपीट की गई.

हेरोड मुल्लिक का आरोप है:

“संगठित समूह शांतिपूर्ण अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बना रहे हैं. प्रशासनिक कार्रवाई का पर्याप्त भय नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं.”

संगठन ने घटना पर चिंता जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

मेदिनीपुर में भी ईसाई परिवारों ने दर्ज कराई थी शिकायत

गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले मेदिनीपुर जिले में ईसाई धर्म अपनाने वाले तीन परिवारों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. परिवारों का आरोप था कि कुछ लोगों ने उन पर धर्म छोड़ने का दबाव बनाया और उनके साथ मारपीट की. इन परिवारों ने बताया था कि करीब 18 महीने पहले उन्होंने अपनी इच्छा से ईसाई धर्म अपनाया था. इसके बावजूद उन्हें कथित तौर पर उनकी इच्छा के खिलाफ कुछ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया. दक्षिण 24 परगना की ताजा घटना और मेदिनीपुर की पिछली शिकायतों के बाद पश्चिम बंगाल में ईसाई समुदाय की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, दोनों मामलों में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

संबंधित खबरें

राजस्थान: झुंझुनूं में सड़क बनाते वक्त करंट लगाने से 8 मजदूरों की मौत

दिल्ली में पुलिस का अनोखा विरोध! अपने ही विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे जवान, पुलिस ने ही रोका प्रदर्शन

पंजाब में AAP को बड़ा झटका: तीन बागी विधायक BJP में शामिल

पंजाब में AAP में बगावत तेज, 2 दिन में तीन विधायकों ने छोड़ा साथ

‘ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए’, रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली पर रिजिजू का तंज

Recommended Stories

राजस्थान: झुंझुनूं में सड़क बनाते वक्त करंट लगाने से 8 मजदूरों की मौत

दिल्ली में पुलिस का अनोखा विरोध! अपने ही विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे जवान, पुलिस ने ही रोका प्रदर्शन

पंजाब में AAP को बड़ा झटका: तीन बागी विधायक BJP में शामिल

पंजाब में AAP में बगावत तेज, 2 दिन में तीन विधायकों ने छोड़ा साथ

‘ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए’, रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली पर रिजिजू का तंज