मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका, एक की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार (2 नवंबर 2026) को बड़ा हादसा हो गया. गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के लिए सड़क की खुदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी पीएनजी गैस पाइपलाइन फट गई. पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने के बाद जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि पांच से छह लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के कई घरों की दीवारों को नुकसान पहुंचा. इसके अलावा कई गाड़ियों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मौके पर पहुंची प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. मौके पर कई एंबुलेंस भी तैनात की गईं और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए. स्थानीय लोगों ने हादसे में एक से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका जताई है. अधिकारियों की ओर से फिलहाल एक व्यक्ति की मौत की ही पुष्टि की गई है.

नाला निर्माण के दौरान फटी गैस पाइपलाइन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गोबरसही इलाके में नाला निर्माण के लिए सड़क की खुदाई की जा रही थी. इसी दौरान जमीन के नीचे मौजूद गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें से पीएनजी गैस का रिसाव शुरू हो गया. इसके बाद धमाका हुआ और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. एसडीओ उत्सव आनंद ने बताया कि गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण जान-माल के नुकसान की सूचना मिली थी. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि गैस रिसाव को नियंत्रित कर लिया गया है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

2025 में भी सामने आई थी ऐसी घटना

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले वर्ष 2025 में बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के गेट के पास भी खुदाई के दौरान पाइपलाइन फट गई थी. उस समय जेसीबी से खुदाई किए जाने के दौरान एलपीजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी. ताजा हादसे के बाद निर्माण कार्यों के दौरान जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

संबंधित खबरें

अहमदाबाद में पिता ने इकलौते बेटे की दी बलि, देवी की वेदी पर सिर पटकर की हत्या

दिवाली पर दिल्ली-NCR में जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, जानें क्या हैं शर्तें

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका, एक की मौत, कई घायल

राजस्थान: झुंझुनूं में सड़क बनाते वक्त करंट लगाने से 8 मजदूरों की मौत

दिल्ली में पुलिस का अनोखा विरोध! अपने ही विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे जवान, पुलिस ने ही रोका प्रदर्शन

Recommended Stories