छठ महापर्व पर PM मोदी का खास संदेश, बोले- सबको मिले छठी मइया का आशीर्वाद

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की आज नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो गई है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी व्रतियों को नमन किया.
छठ महापर्व पर PM मोदी ने दी बधाई

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की आज नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो गई है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी व्रतियों को नमन किया. बिहार से लेकर दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र तक छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं.

लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू हो गया है. चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व के पहले दिन व्रती नहाय-खाय के साथ पूजा-अनुष्ठान की शुरुआत कर रहे हैं. शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा. इसके बाद रविवार को व्रती डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे, जबकि सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व का समापन होगा.

इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सभी व्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और छठी मइया से सबके कल्याण की कामना की.

पीएम मोदी ने X पर क्या लिखा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ, आज नहाय-खाय है. सभी व्रतियों को मेरा नमन. सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है.”

पीएम मोदी के इस संदेश के साथ ही उन्होंने छठ पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को लेकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

बिहार से दिल्ली और यूपी तक छठ की धूम

छठ महापर्व को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में तैयारियां तेज हैं. बिहार में घाटों से लेकर बाजारों तक रौनक दिखाई दे रही है. वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी नदियों के किनारे और जलाशयों पर छठ पूजा के लिए घाट तैयार किए गए हैं. प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं.

मुंबई में छठ पूजा को लेकर सियासी विवाद

मुंबई में उद्धव ठाकरे की शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाने और जुहू बीच पर छठ पूजा को लेकर विरोध किया है. दोनों दलों की ओर से इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है. वहीं, रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर छठ पूजा के अवसर पर उत्तर भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणाएं की जा रही हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाले यात्रियों को जानकारी देने के लिए बीच-बीच में छठ गीत भी बजाए जा रहे हैं.

फिलहाल, देशभर में छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. अगले चार दिनों तक सूर्य उपासना, व्रत और पारंपरिक अनुष्ठानों के जरिए छठी मइया की आराधना की जाएगी.

संबंधित खबरें

राहुल गाँधी का PM मोदी पर बड़ा आरोप, कहा- “मेरा फ़ोन टैप किया जा रहा है…!

भारत समेत 74 देशों में Microsoft की सर्विसेज ठप, यूजर्स परेशान, जानें वजह

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, 24K और 22K गोल्ड के दाम में बदलाव, जानें नए रेट

छठ महापर्व पर PM मोदी का खास संदेश, बोले- सबको मिले छठी मइया का आशीर्वाद

संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में मोदी सरकार, महिला आरक्षण पर होगी चर्चा!

Recommended Stories

राहुल गाँधी का PM मोदी पर बड़ा आरोप, कहा- “मेरा फ़ोन टैप किया जा रहा है…!

भारत समेत 74 देशों में Microsoft की सर्विसेज ठप, यूजर्स परेशान, जानें वजह

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, 24K और 22K गोल्ड के दाम में बदलाव, जानें नए रेट

छठ महापर्व पर PM मोदी का खास संदेश, बोले- सबको मिले छठी मइया का आशीर्वाद

संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में मोदी सरकार, महिला आरक्षण पर होगी चर्चा!