राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 2014 में भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया, PM मोदी पर साधा निशाना

हैदराबाद के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भारत समिट 2026 के आखिरी दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.
राहुल गांधी
राहुल गांधी

हैदराबाद के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भारत समिट 2026 के आखिरी दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र, चुनावी धांधली और एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम काटे जाने समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. राहुल गांधी ने दावा किया कि 2014 के बाद भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है.

अपने संबोधन की शुरुआत में राहुल गांधी ने समिट में शामिल नहीं हो सके प्रतिनिधियों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उन सभी डेलिगेट्स से माफी मांगना चाहता हूं, जो आने वाले थे, और भारत सरकार के कारण वे नहीं आ सके. यह हमारी गलती नहीं है. इससे आपको अंदाजा लग गया होगा, कि हम यहां क्या झेल रहे हैं.

फासीवाद का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “फासीवादी लोगों की आवाज तेज होती है. कुछ लोग खुद को सवर्ज्ञ मानते हैं. वे लोग हर जगह मौजूद हैं. वे दूसरों की नहीं सुनते हैं. बहुसंख्यक लोग विनम्र होते हैं.”

‘इस बार हम मोदी क हरा रहे हैं’

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि हम मोदी को हराने जा रहे हैं. उनसे छुटकारा पाने वाले हैं. आप इसे सड़कों पर देख सकते हैं. उस डर में भी जो मोदी और अमेति शाह के मन में है. यह तो पहले ही तय हो चुका है.

‘मिलियन डॉलर चुनाव में लगाए गए’

राहुल गांधी ने 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, “पिछले एक दशक से फासीवादी लोग चिल्ला रहे हैं और अधिकांश जनता देख रही है कि हो क्या रहा है. 2014 में हमने देखा चुनाव, जो हमने पहले कभी नहीं देखा था. मिलियन डॉलर चुनाव में लगाए गए. चुनाव में जहां पहले करीबी चुनाव होते थे. विपक्ष शॉक में था, और हम पिछले एक दशक से शॉक में हैं.”

चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए मतदाता सूची में नए वोटरों के नाम जोड़े जाने पर सवाल उठाए.

राहुल ने कहा, “140 मिलियन लोगों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों ने वोट किया. उसे उन्हें या तो नॉन एक्जिस्टिंग वोटर और नॉन वोटर करार दिया गया. अगर चुनाव आयोग ने 140 मिलियन वोटरों को अवैध बता दिया तो चुनाव कैसे वैध हुए. महाराष्ट्र का उदाहरण है. लोकसभा चुनाव में हमारे गठबंधन ने चुनाव जीता. तीन महीने बाद हम हार गए. राजनीतिक गठबंधन पर सवाल उठे. 7 मिलियन नए वोटर को जोड़ा गया और वे बीजेपी के लिए वोट किए. बीजेपी ने चुनाव जीत लिया.”

कांग्रेस पार्टी ने संविधान और आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है

राहुल गांधी ने कांग्रेस के इतिहास और महात्मा गांधी के विचारों का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी ने संविधान और आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है. हमें लगता था हमारा इतिहास महात्मा गांधी से शुरू होता है, लेकिन यात्रा के दौरान हमें लगा कि हमारा इतिहास इससे ज्यादा है. हमें दो हथियार मिले, सत्य और अहिंसा. ये दोनों बहुत मजबूत हथियार थे. क्रोध, हिंसा, डर, घृणा काम नहीं करेगा. प्यार काम करेगा. इसलिए हमने लोगों को दूसरे तरीके से सुनना शुरू किया, हमने दूसरे तरह से संपर्क किया.”

‘आप सभी को बेवकूफ नहीं बना सकते’

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी को हराने का दावा किया. उन्होंने कहा, “आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं. कुछ लोगों को हमेशा बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हमेशा बेवकूफ नहीं बना सकते. मैं आत्मविश्वास से कह रहा हूं कि हम मोदी को हराएंगे. आप सड़कों पर देख सकते हैं. आप देख सकते हैं कि अमित शाह की आंखों में डर है. हम इनसे घृणा और हिंसा से नहीं जीत सकते हैं, क्योंकि हम इनकी तरह नहीं हैं.”

संबंधित खबरें

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत का धमाका, पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर जीता खिताब

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 2014 में भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया, PM मोदी पर साधा निशाना

यूपी चुनाव में कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें? अखिलेश यादव के खुलासे से सियासी हलचल तेज

छठ पूजा 2026: आज है खरना, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और रसियाव-रोटी का धार्मिक महत्व

कावेरी जल विवाद पर ‘कांग्रेस बनाम कांग्रेस’, PM मोदी के सामने डीके शिवकुमार की मांग से सियासी घमासान

Recommended Stories

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत का धमाका, पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर जीता खिताब

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 2014 में भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया, PM मोदी पर साधा निशाना

यूपी चुनाव में कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें? अखिलेश यादव के खुलासे से सियासी हलचल तेज

छठ पूजा 2026: आज है खरना, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और रसियाव-रोटी का धार्मिक महत्व

कावेरी जल विवाद पर ‘कांग्रेस बनाम कांग्रेस’, PM मोदी के सामने डीके शिवकुमार की मांग से सियासी घमासान