मथुरा में BJP का बड़ा चुनावी मंथन, बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे CM योगी!

UP चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर मथुरा में BJP की दो दिवसीय रणनीतिक बैठक हुई. CM योगी समेत वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति पर मंथन किया, जिसके बाद योगी के दिल्ली जाने की खबर है.
अमित शाह से मुलाकात करेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है. इस दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के करीब 45 बड़े नेता शामिल हैं. इसी बीच खबर सामने आई है कि मथुरा में बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली रवाना हो सकते हैं, जहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात होने की संभावना है.

मथुरा में जुटे बीजेपी के 45 दिग्गज नेता

मथुरा में चल रहे बीजेपी के चुनावी मंथन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति, टिकट वितरण, संगठन की मजबूती, सोशल मीडिया अभियान और विपक्ष के पीडीए समीकरण का मुकाबला करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है.

दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं योगी

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम मथुरा से दिल्ली रवाना हो सकते हैं. यहां उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात की चर्चा है.

माना जा रहा है कि इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन और सरकार के बीच तालमेल तथा उम्मीदवारों के चयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हो सकती है. हालांकि, मुलाकात के एजेंडे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

PDA की काट और बूथ मैनेजमेंट पर फोकस

बीजेपी की मथुरा बैठक में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए राजनीति पर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई है. पार्टी का जोर अपने परंपरागत मतदाताओं को एकजुट रखने के साथ पिछड़े और दलित वर्गों तक पहुंच मजबूत करने पर है.

इसके अलावा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, पन्ना प्रमुख व्यवस्था को मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और सत्ता-संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी मंथन किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में शामिल हैं.

केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

मथुरा में चल रही बैठक के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती दी है. उन्होंने कहा, “अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है.” केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए उनके साथ कारसेवा करने की चुनौती भी दी. उनके इस बयान के बाद मथुरा के धार्मिक मुद्दे को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. मौर्य ने मिशन 2027 को लेकर दावा किया कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के सत्ता में वापसी के सपने पूरे नहीं होंगे. फिलहाल मथुरा में बीजेपी का चुनावी मंथन जारी है. अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संभावित दिल्ली यात्रा और केंद्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली बातचीत पर टिकी हैं.

संबंधित खबरें

BREAKING: क्रिकेट के सारे फॉर्मैट से महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास, CSK के मेंटर बने  

मथुरा में BJP का बड़ा चुनावी मंथन, बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे CM योगी!

यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने का दावा, चुनाव आयोग ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

UP चुनाव 2027 से पहले बड़ा उलटफेर, 221 दिनों में 18.84 लाख नए वोटर जुड़े

ASEAN Summit 2026: पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, प्रतिस्पर्धा नहीं सहयोग से बनेगा भविष्य

Recommended Stories

BREAKING: क्रिकेट के सारे फॉर्मैट से महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास, CSK के मेंटर बने  

मथुरा में BJP का बड़ा चुनावी मंथन, बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे CM योगी!

यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने का दावा, चुनाव आयोग ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

UP चुनाव 2027 से पहले बड़ा उलटफेर, 221 दिनों में 18.84 लाख नए वोटर जुड़े

ASEAN Summit 2026: पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, प्रतिस्पर्धा नहीं सहयोग से बनेगा भविष्य