उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 9 की मौत

उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ. यात्री बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर है...
उत्तराखंड
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस

उत्तराखंड में मंगलवार (17 नवंबर) की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरे गदेरे में जा गिरी. हादसे में नौ लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 26 यात्रियों को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.

पुल से 100 मीटर नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के समय बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे. बस ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान गूलर बाजार के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ने से बस पुल से नीचे गहरे गदेरे में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस तथा राहत एजेंसियों को जानकारी दी. गहरी खाई और दुर्गम रास्ते के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

SDRF ने 26 घायलों को निकाला बाहर

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. जानकारी के अनुसार, अब तक 26 घायल यात्रियों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया है. सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. हालांकि, घायलों में कितने लोगों की हालत गंभीर है, इसे लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

अतिरिक्त रेस्क्यू टीमें रवाना, तलाश अभियान जारी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने अतिरिक्त बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं. SDRF और पुलिस की टीमें बस में फंसे अन्य संभावित यात्रियों की तलाश कर रही हैं. प्रशासन का प्रयास है कि राहत एवं बचाव अभियान जल्द पूरा किया जाए.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से दुर्घटना की जानकारी ली है. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने प्रशासन को बचाव अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने को कहा है.

हादसे के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस के अनियंत्रित होने के पीछे तकनीकी खराबी, सड़क की स्थिति या कोई अन्य कारण था. पुलिस और संबंधित विभाग दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं.

हादसे में नौ लोगों की मौत की सूचना है, लेकिन मृतकों की पहचान और अंतिम आधिकारिक संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

संबंधित खबरें

PM मोदी पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘वह बहुत मजबूत इंसान हैं’

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 9 की मौत

क्रिकेट के सारे फॉर्मैट से महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास, CSK के मेंटर बने  

मथुरा में BJP का बड़ा चुनावी मंथन, बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे CM योगी!

यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने का दावा, चुनाव आयोग ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Recommended Stories

PM मोदी पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘वह बहुत मजबूत इंसान हैं’

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 9 की मौत

क्रिकेट के सारे फॉर्मैट से महेंद्र सिंह धोनी का संन्यास, CSK के मेंटर बने  

मथुरा में BJP का बड़ा चुनावी मंथन, बैठक के बाद दिल्ली जाएंगे CM योगी!

यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने का दावा, चुनाव आयोग ने पहली बार तोड़ी चुप्पी