गोरखपुर में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन, सपा की बड़ी तैयारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार (18 नवंबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर पहुंचे.
गोरखपुर
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार (18 नवंबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर पहुंचे. यहां उन्होंने करीब 20 किलोमीटर लंबी पीडीए रथ यात्रा के जरिए राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गोरखपुर की सभी नौ सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा.

‘किसी का गढ़ गड़बड़ा गया है’- अखिलेश यादव

गोरखपुर में रोड शो के दौरान अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने लिखा, “गोरखपुर में हमारे रोडशो में उमड़े जनसैलाब को देखकर जनता कह रही है कि किसी का गढ़ गड़बड़ा गया है!”

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “इस बार गोरखपुर में जनता भाजपा को नौ बटे निल कर देगी. पूरे गोरखपुर मंडल में एकजुट पीडीए का समाज प्रभुत्ववादियों को धूल चटा देगा। गोरखपुर की ये पुकार, अहंकार की होगी हार.” अखिलेश के इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राजनीतिक प्रभाव वाले क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की चुनावी सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है.

गोरखपुर में 20 किलोमीटर लंबी पीडीए रथ यात्रा

अखिलेश यादव दोपहर करीब 12 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से उन्होंने चौरीचौरा के देवकही गांव तक करीब 20 किलोमीटर लंबी पीडीए रथ यात्रा की अगुवाई की. यह रोड शो गोरखपुर सदर, गोरखपुर ग्रामीण और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने के लिए निर्धारित था. अखिलेश यादव के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह मंच बनाए गए. कार्यक्रम में गोरखपुर की सभी नौ विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था. इसके अलावा पूर्वांचल के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे. पार्टी की ओर से कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी की तैयारी की गई थी.

पूर्व बीजेपी नेता के भाई टप्पू सिंह सपा में होंगे शामिल

अखिलेश यादव का गोरखपुर दौरा राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय नेताओं की सपा में एंट्री को लेकर भी चर्चा में है. अखिलेश यादव पूर्व बीजेपी नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह की दसवीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान बिन्नू सिंह के छोटे भाई अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम रखा गया है.

टप्पू सिंह को बीजेपी ने वर्ष 2022 में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. राजनीतिक चर्चाओं में उन्हें चौरीचौरा विधानसभा सीट से सपा का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है. हालांकि, समाजवादी पार्टी ने अभी उनकी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

अखिलेश यादव चौरीचौरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. दिवंगत बिन्नू सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री थे और बाबू बंधू सिंह के वंशज थे.

तिवारी परिवार से भी करेंगे मुलाकात

गोरखपुर दौरे के दौरान अखिलेश यादव का तिवारी हाता जाने का भी कार्यक्रम है. यहां वह पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से मुलाकात करेंगे. विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव का यह दौरा पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों और पीडीए रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राजनीतिक गढ़ में अखिलेश यादव के शक्ति प्रदर्शन और सभी नौ सीटों पर बीजेपी को हराने के दावे ने उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में नई बहस छेड़ दी है.

संबंधित खबरें

ज्यादा नौकरियां पैदा करें और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएं, FICCI सम्मेलन में PM मोदी की कंपनियों से बड़ी अपील

कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर आजम खान का बड़ा बयान, बोले- कुर्बानी देनी पड़ी तो देंगे

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल में बनवाना होगा PUC सर्टिफिकेट, जाने नये नियम

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड पर शक

PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब खाते में 10% पैसा रखना होगा बैलेंस

Recommended Stories

ज्यादा नौकरियां पैदा करें और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएं, FICCI सम्मेलन में PM मोदी की कंपनियों से बड़ी अपील

कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर आजम खान का बड़ा बयान, बोले- कुर्बानी देनी पड़ी तो देंगे

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल में बनवाना होगा PUC सर्टिफिकेट, जाने नये नियम

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड पर शक

PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब खाते में 10% पैसा रखना होगा बैलेंस