मुंबई में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात, जानें क्यों हुई कार्रवाई

भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़े दाऊद इब्राहिम को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के लिए काम कर चुके कामरान फरीदी ने दावा किया है कि दाऊद पाकिस्तान में पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने उसके तीन ठिकानों की जानकारी होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था, ड्रग्स कारोबार और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंधों को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं।
मुंबई
मुंबई में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर

मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुराने घर से जुड़ी इमारत पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है. पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित मुसाफिरखाना इमारत को जर्जर और खतरनाक घोषित किया गया था. स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

गुरुवार को BMC की टीम ने इमारत के असुरक्षित हिस्से को गिराने की कार्रवाई शुरू की. दाऊद इब्राहिम से जुड़ा पुराना ठिकाना होने और परिसर में मस्जिद का हिस्सा मौजूद होने के कारण यह मामला चर्चा में है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

C-1 श्रेणी में घोषित थी इमारत

BMC के मुताबिक, मुसाफिरखाना इमारत काफी पुरानी हो चुकी थी. इसकी दीवारें और छत कमजोर होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका थी. इसी वजह से इसे C-1 यानी अत्यंत खतरनाक श्रेणी में रखा गया था. प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों को संभावित खतरे के बारे में पहले ही आगाह किया था.

मस्जिद को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध

इमारत से मस्जिद का हिस्सा जुड़ा होने के कारण कुछ स्थानीय लोगों ने ध्वस्तीकरण का विरोध किया. लोगों ने आशंका जताई कि कार्रवाई के दौरान मस्जिद को नुकसान पहुंच सकता है. हालांकि, BMC ने स्पष्ट किया है कि पूरी मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा, बल्कि केवल खतरनाक हिस्से को हटाया जाएगा.

इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विरोध और तनाव की आशंका को देखते हुए पाकमोडिया स्ट्रीट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं. दाऊद इब्राहिम के पुराने ठिकाने के तौर पर चर्चित इस इमारत पर कार्रवाई का मुख्य कारण इसकी जर्जर स्थिति बताई गई है. अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें

ज्यादा नौकरियां पैदा करें और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएं, FICCI सम्मेलन में PM मोदी की कंपनियों से बड़ी अपील

कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर आजम खान का बड़ा बयान, बोले- कुर्बानी देनी पड़ी तो देंगे

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल में बनवाना होगा PUC सर्टिफिकेट, जाने नये नियम

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड पर शक

PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब खाते में 10% पैसा रखना होगा बैलेंस

Recommended Stories

ज्यादा नौकरियां पैदा करें और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएं, FICCI सम्मेलन में PM मोदी की कंपनियों से बड़ी अपील

कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर आजम खान का बड़ा बयान, बोले- कुर्बानी देनी पड़ी तो देंगे

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल में बनवाना होगा PUC सर्टिफिकेट, जाने नये नियम

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड पर शक

PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब खाते में 10% पैसा रखना होगा बैलेंस