कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल में बनवाना होगा PUC सर्टिफिकेट, जाने नये नियम

कार और बाइक मालिकों के लिए PUC सर्टिफिकेट से जुड़ा नया नियम सामने आया है. अब वाहनों के लिए 3 साल में PUC सर्टिफिकेट बनवाना होगा. जानें नए नियम की पूरी जानकारी.
3 सालो तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUC सर्टिफिकेट

कार और बाइक मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 13 नवंबर को नए नियम जारी किए हैं. इसके तहत छह साल से कम पुराने BS-6 निजी वाहनों का PUC सर्टिफिकेट अब तीन साल तक वैध रहेगा.

BS-6 वाहनों के लिए क्या हैं नए नियम?

नई व्यवस्था के मुताबिक, छह साल से कम पुराने BS-6 निजी वाहनों को हर तीन साल में PUC रिन्यू कराना होगा. वहीं, 6 से 10 साल पुराने वाहनों के लिए वैधता एक साल और 10 साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए छह महीने निर्धारित की गई है.

कमर्शियल BS-6 वाहनों में छह साल तक पुराने वाहनों का सर्टिफिकेट दो साल तक मान्य रहेगा. इसके बाद 6 से 10 साल पुराने वाहनों के लिए एक साल और 10 साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए छह महीने की वैधता होगी.

पुराने वाहनों को कितनी बार बनवाना होगा PUC?

BS-1, BS-2 और BS-3 मानक वाले वाहनों का PUC सर्टिफिकेट केवल तीन महीने तक वैध रहेगा. यानी साल में चार बार रिन्यूअल कराना होगा। वहीं, BS-4 वाहनों के लिए छह महीने की वैधता तय की गई है.

पुराने PUC सर्टिफिकेट का क्या होगा?

यदि वाहन मालिक एक्सपायरी से 10 दिन पहले के भीतर सर्टिफिकेट रिन्यू कराते हैं, तो नई वैधता पुराने सर्टिफिकेट की समाप्ति तारीख से शुरू होगी. एक्सपायरी के बाद रिन्यू कराने पर वैधता जारी होने की तारीख से मानी जाएगी. पहले से जारी PUC सर्टिफिकेट अपनी मौजूदा वैधता तक मान्य रहेंगे। नए नियम अगली बार रिन्यूअल कराने पर लागू होंगे.

इस बदलाव से नए BS-6 वाहन मालिकों को बार-बार PUC सेंटर जाने से राहत मिलेगी. हालांकि, वाहन की उम्र और उत्सर्जन मानक के अनुसार सर्टिफिकेट समय पर रिन्यू कराना जरूरी होगा.

संबंधित खबरें

ज्यादा नौकरियां पैदा करें और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएं, FICCI सम्मेलन में PM मोदी की कंपनियों से बड़ी अपील

कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर आजम खान का बड़ा बयान, बोले- कुर्बानी देनी पड़ी तो देंगे

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल में बनवाना होगा PUC सर्टिफिकेट, जाने नये नियम

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड पर शक

PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब खाते में 10% पैसा रखना होगा बैलेंस

Recommended Stories