ज्यादा नौकरियां पैदा करें और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएं, FICCI सम्मेलन में PM मोदी की कंपनियों से बड़ी अपील

FICCI सम्मेलन में PM मोदी ने कंपनियों से ज्यादा नौकरियां पैदा करने और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की अपील की. उन्होंने रोजगार और वेतन वृद्धि पर जोर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कंपनियों से ज्यादा रोजगार पैदा करने और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की अपील की है. गुरुवार को फिक्की (FICCI) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कटौती, इनकम टैक्स में राहत और कारोबार से जुड़े नियमों को आसान बनाने जैसे कई कदम उठाए हैं. अब उद्योग जगत की जिम्मेदारी है कि इन सुधारों का लाभ आम लोगों तक भी पहुंचे.

कंपनियां रोजगार और कर्मचारियों की आय बढ़ाने पर दें ध्यान

पीएम मोदी ने कहा कि देश का विकास केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है. उद्योग जगत को भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी होगी. उन्होंने कंपनियों से अपील की कि वे अपना मुनाफा बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करें और कर्मचारियों की आमदनी बढ़ाने पर ध्यान दें.

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का फायदा उठाएं भारतीय कंपनियां

प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों से भारत के बढ़ते फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) नेटवर्क का लाभ उठाने को कहा. उन्होंने जोर दिया कि कंपनियों को विदेशी बाजारों में कारोबार बढ़ाने के लिए खुद रणनीति तैयार करनी चाहिए और हर नए अवसर के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए.

भारतीय ग्राहकों को भी मिले एक्सपोर्ट जैसी क्वालिटी

पीएम मोदी ने कहा कि कंपनियां विदेशों में जिस गुणवत्ता के उत्पाद बेचती हैं, वही गुणवत्ता भारतीय ग्राहकों को भी मिलनी चाहिए. उन्होंने घरेलू और विदेशी बाजारों के लिए अलग-अलग गुणवत्ता रखने की सोच बदलने की जरूरत बताई.

दवा और स्टील सेक्टर में आयात पर निर्भरता घटाने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है, लेकिन दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API) और अन्य कच्चे माल के लिए आयात पर निर्भरता बनी हुई है. उन्होंने फार्मा, एल्युमीनियम और स्टील सेक्टर की कंपनियों से घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए निवेश करने की अपील की.

कृषि निर्यात और फूड प्रोसेसिंग में निवेश बढ़ाने पर जोर

पीएम मोदी ने बताया कि बड़े कृषि उत्पादन के बावजूद वैश्विक कृषि निर्यात में भारत की हिस्सेदारी करीब 2 से 2.5 प्रतिशत है. उन्होंने कंपनियों से फूड प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन में निवेश बढ़ाने को कहा, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार किए जा सकें और देश का निर्यात बढ़े.

संबंधित खबरें

ज्यादा नौकरियां पैदा करें और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएं, FICCI सम्मेलन में PM मोदी की कंपनियों से बड़ी अपील

कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर आजम खान का बड़ा बयान, बोले- कुर्बानी देनी पड़ी तो देंगे

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल में बनवाना होगा PUC सर्टिफिकेट, जाने नये नियम

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड पर शक

PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब खाते में 10% पैसा रखना होगा बैलेंस

Recommended Stories