कुंडा में फिर राजा भैया का चुनावी रण! जनसत्ता दल ने जारी की पहली लिस्ट

UP चुनाव 2027 को लेकर जनसत्ता दल ने 3 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. राजा भैया एक बार फिर कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे..
UP चुनाव 2027
UP चुनाव 2027 को लेकर जनसत्ता दल ने 3 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. समाजवादी पार्टी के बाद अब जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी अपने तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी प्रमुख कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा पार्टी ने बाबागंज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

कुंडा से राजा भैया, बाबागंज से विनोद सरोज को टिकट

जनसत्ता दल की ओर से जारी पहली सूची में पार्टी ने अपने दोनों मौजूदा विधायकों पर एक बार फिर भरोसा जताया है. कुंडा विधानसभा सीट से राजा भैया और बाबागंज विधानसभा सीट से विनोद सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि कुलदीप पटेल को विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया गया है.

जनसत्ता दल के तीन उम्मीदवारों की पूरी सूची

  • 246-कुंडा विधानसभा: कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, वर्तमान विधायक.
  • 245-बाबागंज विधानसभा: विनोद सरोज, वर्तमान विधायक.
  • 247-विश्वनाथगंज विधानसभा: कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, प्रतापगढ़.

समाजवादी पार्टी भी घोषित कर चुकी है पांच उम्मीदवार

इससे पहले 24 नवंबर को समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. सपा ने सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान और सहारनपुर विधानसभा सीट से आशु मलिक को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, शामली की कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन, अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया गया है.

सपा के घोषित उम्मीदवारों की सूची

विधानसभा सीटउम्मीदवारजिला
01- बेहटउमर अली खानसहारनपुर
04- सहारनपुरआशु मलिकसहारनपुर
08- कैरानानाहिद हसनशामली
41- अमरोहामहबूब अलीअमरोहा
226- ललितपुरज्योति लोधीललितपुर

विधानसभा चुनाव से पहले तेज हुई सियासी तैयारियां

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर वर्ष 2027 में चुनाव होने हैं. चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा से पहले ही राजनीतिक दल उम्मीदवारों के चयन में जुट गए हैं. समाजवादी पार्टी के बाद जनसत्ता दल की ओर से भी प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने के साथ प्रतापगढ़ की सियासी हलचल तेज हो गई है.

संबंधित खबरें

कुंडा में फिर राजा भैया का चुनावी रण! जनसत्ता दल ने जारी की पहली लिस्ट

बेरोजगारों को 5 हजार रुपये भत्ता, 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा, जानें सपा के घोषणापत्र की बड़ी बातें

26/11 Mumbai Attack: आतंक के वो 60 घंटे, जब थम गई थी मुंबई की रफ्तार… 18 साल बाद भी जिंदा हैं हमले के जख्म

36 हजार सरकारी नौकरियां, विकास के बड़े दावे! धामी सरकार ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

रिलीज से पहले फवाद-माहिरा की सीरीज पर संकट! नेटफ्लिक्स को सरकार की दो टूक

Recommended Stories