संसद में फिर हलचल! मोदी सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, तारीखों का भी ऐलान

संसद के आगामी सत्र को लेकर मोदी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
संसद
संसद

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की पहल की है. केंद्र सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है. प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की बैठक 30 नवंबर 2026 को, जबकि राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को आयोजित की जानी है.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार (26 नवंबर) को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि सरकार ने आवश्यक सरकारी कामकाज को पूरा करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से दोनों सदनों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है. संसदीय कामकाज की आवश्यकता के आधार पर दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चल सकती है.

मानसून सत्र का ही विस्तार होगी विशेष बैठक

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 13 अगस्त 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी. मानसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान नहीं हुआ था. ऐसे में प्रस्तावित विशेष बैठक मानसून सत्र की निरंतरता में आयोजित की जाएगी.

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर चर्चा की संभावना

संसद की विशेष बैठक के दौरान महिला आरक्षण लागू करने और लोकसभा सीटों के परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश किए जाने की चर्चा है. सरकार वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में प्रयास कर रही है. वहीं, विपक्ष परिसीमन के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहा है.

संबंधित खबरें

सपा पर बयानबाजी के बीच इमरान मसूद को खरगे की नसीहत, बोले- काम पर ध्यान दो!

संसद में फिर हलचल! मोदी सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, तारीखों का भी ऐलान

बिहार में 935 पदों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की भर्ती, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

कुंडा में फिर राजा भैया का चुनावी रण! जनसत्ता दल ने जारी की पहली लिस्ट

बेरोजगारों को 5 हजार रुपये भत्ता, 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा, जानें सपा के घोषणापत्र की बड़ी बातें

Recommended Stories