बिहार में 935 पदों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की भर्ती, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

बिहार में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर भर्ती निकली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी.
बिहार
बिहार में 935 पदों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी का आवेदन शुरू

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नई अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग ने 22 अगस्त 2025 को जारी विज्ञापन संख्या 87/2025 को रद्द कर दिया है. नई अधिसूचना जारी होने के साथ ही लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को एक बार फिर मौका मिलेगा.

1 दिसंबर से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 1 दिसंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसी दिन से परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2026 रखी गई है.

935 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति

नई भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के कुल 935 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और आवश्यक दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है. शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध होगी.

परीक्षा में धांधली के बाद रद्द हुई थी पुरानी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग ने इससे पहले 22 अगस्त 2025 को विज्ञापन संख्या 87/2025 के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए करीब 10.97 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अप्रैल 2026 में भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा में धांधली की पुष्टि होने के बाद आयोग ने इसे रद्द कर दिया था. इसके बाद से ही लाखों अभ्यर्थी नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे.

क्या पुराने अभ्यर्थियों को दोबारा करना होगा आवेदन?

नई अधिसूचना जारी होने के बाद पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के मन में दोबारा आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. चूंकि आयोग ने पुराना विज्ञापन रद्द कर दिया है, इसलिए अभ्यर्थियों को नए विज्ञापन में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. पुराने आवेदन की वैधता और पहले जमा किए गए परीक्षा शुल्क के संबंध में आयोग के स्पष्ट निर्देश देखने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी करें.

कहां से करें ऑनलाइन आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट के ऑनलाइन आवेदन सेक्शन में जाकर अपना फॉर्म भर सकेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

संबंधित खबरें

सपा पर बयानबाजी के बीच इमरान मसूद को खरगे की नसीहत, बोले- काम पर ध्यान दो!

संसद में फिर हलचल! मोदी सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, तारीखों का भी ऐलान

बिहार में 935 पदों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की भर्ती, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

कुंडा में फिर राजा भैया का चुनावी रण! जनसत्ता दल ने जारी की पहली लिस्ट

बेरोजगारों को 5 हजार रुपये भत्ता, 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा, जानें सपा के घोषणापत्र की बड़ी बातें

Recommended Stories

सपा पर बयानबाजी के बीच इमरान मसूद को खरगे की नसीहत, बोले- काम पर ध्यान दो!

संसद में फिर हलचल! मोदी सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, तारीखों का भी ऐलान

बिहार में 935 पदों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की भर्ती, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

कुंडा में फिर राजा भैया का चुनावी रण! जनसत्ता दल ने जारी की पहली लिस्ट

बेरोजगारों को 5 हजार रुपये भत्ता, 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा, जानें सपा के घोषणापत्र की बड़ी बातें