‘जमानत जब्त वाली सीटें हमें थमा रहे’… सपा पर इमरान मसूद का बड़ा हमला

इमरान मसूद ने सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कांग्रेस को ऐसी सीटें दे रही है, जहां पार्टी की जमानत जब्त हुई थी...
इमरान मसूद
इमरान मसूद

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान बढ़ती जा रही है. सपा की पहली उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद से नाराज कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के तेवर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नसीहत के बाद भी नरम नहीं पड़े हैं. मसूद ने समाजवादी पार्टी पर कांग्रेस को कमजोर सीटें देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपनी ही पार्टी के हितों की बात करने पर ‘विलेन’ साबित करने की कोशिश की जा रही है.

‘अपनी जमानत जब्त वाली सीटें हमें पकड़ा रहे हैं’

रिपब्लिक भारत से बातचीत में इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी की ओर से कांग्रेस को 26 सीटें देने के प्रस्ताव पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि सपा ऐसी सीटें कांग्रेस को दे रही है, जहां उसकी खुद की जमानत जब्त हुई थी और फिर कांग्रेस से बेहतर चुनावी नतीजों की उम्मीद की जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि महज 26 सीटें देकर यह जताने की कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस की कोई राजनीतिक हैसियत नहीं है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नसीहत पर प्रतिक्रिया देते हुए मसूद ने कहा कि उन्हें ज्ञान देने की जरूरत नहीं है. वह जानते हैं कि खरगे ने क्या कहा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने अहंकार से बचने की बात कही है.

निजी राजनीतिक हित के सवाल पर भड़के इमरान मसूद

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय इमरान मसूद की नजर सहारनपुर और बेहट विधानसभा सीटों पर थी. हालांकि, समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली सूची में सहारनपुर से आशु मलिक और बेहट से उमर अली खान को उम्मीदवार घोषित कर दिया. इसके बाद से दोनों दलों के बीच विवाद और बढ़ गया है.

निजी राजनीतिक हितों को लेकर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने कहा, ‘मैं राजनीति कर रहा हूं तो क्या मैं अपना हित नहीं देखूंगा? मैं सांसद बनकर आया हूं और बहुत विरोध के बाद सांसद बना हूं. ये लोग छुटभैया नेता बताते हैं, लेकिन मेरे बिना इनकी जमानत जब्त होती है.’

‘गठबंधन के लिए तैयार हैं, लेकिन हमें बेइज्जत न करें’

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अगली बैठक कब होगी, इस सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार है, लेकिन गठबंधन में सम्मान भी होना चाहिए. मसूद ने सपा से कहा कि गठबंधन जरूर करें, लेकिन कांग्रेस को बेइज्जत न करें.

‘मुझे चारों तरफ से घेरकर विलेन बनाया जा रहा है’

इससे पहले मीडिया से बातचीत में इमरान मसूद ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी और उसकी उन्नति के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें चारों तरफ से घेरकर विलेन साबित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वह केवल अपनी पार्टी के अधिकारों और हितों के लिए आवाज उठा रहे हैं.

मसूद ने सवाल किया कि क्या बीजेपी को सत्ता से हटाने की सारी जिम्मेदारी केवल उनके कंधों पर है? क्या समाजवादी पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं है? उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि मुस्लिम मतदाताओं ने एकतरफा होकर सपा के पक्ष में मतदान किया था, इसके बावजूद गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की भी है.

‘सीटों की संख्या और गुणवत्ता, दोनों चाहिए’

इमरान मसूद ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने सीट बंटवारे की बातचीत में केवल सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग नहीं की है, बल्कि ऐसी सीटें देने की बात भी कही है, जहां पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ सके.

सपा की ओर से प्रस्तावित 26 सीटों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इन सीटों के नतीजे समाजवादी पार्टी खुद हासिल कर ले. ऐसी सीटें कांग्रेस के किस काम की हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, लेकिन गठबंधन में सीटों की गुणवत्ता और संख्या, दोनों का ध्यान रखना होगा.

संबंधित खबरें

परिसीमन बिल पर DMK का बड़ा दांव, समर्थन के बदले केंद्र के सामने रखीं 2 शर्तें

‘जमानत जब्त वाली सीटें हमें थमा रहे’… सपा पर इमरान मसूद का बड़ा हमला

अखिलेश पर CM योगी का बड़ा सियासी वार, ‘मुन्ना भाई गैंग’ वाले बयान से गरमाई राजनीति

तीन मौतें, एक सुसाइड नोट और कई सवाल! जयपुर में परिवार की मौत का रहस्य

परिसीमन बिल पर BJP की तैयारी तेज! समर्थन जुटाने में जुटी सरकार, विपक्ष की रणनीति पर नजर

Recommended Stories

परिसीमन बिल पर DMK का बड़ा दांव, समर्थन के बदले केंद्र के सामने रखीं 2 शर्तें

‘जमानत जब्त वाली सीटें हमें थमा रहे’… सपा पर इमरान मसूद का बड़ा हमला

अखिलेश पर CM योगी का बड़ा सियासी वार, ‘मुन्ना भाई गैंग’ वाले बयान से गरमाई राजनीति

तीन मौतें, एक सुसाइड नोट और कई सवाल! जयपुर में परिवार की मौत का रहस्य

परिसीमन बिल पर BJP की तैयारी तेज! समर्थन जुटाने में जुटी सरकार, विपक्ष की रणनीति पर नजर