तीन मौतें, एक सुसाइड नोट और कई सवाल! जयपुर में परिवार की मौत का रहस्य

जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. मौके से मिले सुसाइड नोट के बाद मामले की जांच और घटना के कारणों को लेकर रहस्य गहरा गया है.
जयपुर
जयपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतकों में मां, बेटी और बेटा शामिल हैं. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. शुरुआती तौर पर मामला सामूहिक आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए भी जांच कर रही है.

बंद कमरे में मिले परिवार के तीन सदस्यों के शव

घटना गुरुवार (26 नवंबर 2026) की है. कांवटिया सर्किल के पास रामनगर स्थित एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बंद कमरे में तीनों के शव मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले अपनी मां और बहन की हत्या की और इसके बाद आत्महत्या कर ली. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

गुलाबी कागज पर मिला सुसाइड नोट, मोबाइल की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को घटनास्थल से गुलाबी रंग के कागज पर लिखा एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इसमें घटना की वजह से संबंधित जानकारी मोबाइल फोन में होने का जिक्र किया गया है. नोट में मोबाइल का पिन भी लिखा मिला है. पुलिस अब मोबाइल में मौजूद जानकारी की जांच कर घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकता है मौत की वजह का खुलासा

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. घटनास्थल से बरामद साक्ष्यों, कथित सुसाइड नोट और मोबाइल फोन में मौजूद जानकारी के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. परिवार के तीनों सदस्यों की मौत सामूहिक आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे हत्या की कोई वजह है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.

संबंधित खबरें

परिसीमन बिल पर DMK का बड़ा दांव, समर्थन के बदले केंद्र के सामने रखीं 2 शर्तें

‘जमानत जब्त वाली सीटें हमें थमा रहे’… सपा पर इमरान मसूद का बड़ा हमला

अखिलेश पर CM योगी का बड़ा सियासी वार, ‘मुन्ना भाई गैंग’ वाले बयान से गरमाई राजनीति

तीन मौतें, एक सुसाइड नोट और कई सवाल! जयपुर में परिवार की मौत का रहस्य

परिसीमन बिल पर BJP की तैयारी तेज! समर्थन जुटाने में जुटी सरकार, विपक्ष की रणनीति पर नजर

Recommended Stories