Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

हरियाणा में लाड़ो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी, 7 लाख से ज्यादा बहनों के खातों में राशि जमा

मुख्य बिंदु:

  • मुख्यमंत्री ने द्वितीय किस्त जारी की
  • 7 लाख से अधिक खातों में राशि हस्तांतरित
  • लाइव फोटो के माध्यम से अंतिम सत्यापन
  • ई-केवाईसी के उपरांत पेंशन आईडी जारी
  • प्रत्येक तीन माह में धनराशि जमा होगी

Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना की द्वितीय किस्त जारी की। इस योजना के तहत 7,01,965 लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि हस्तांतरित की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘लाडो लक्ष्मी ऐप’ का शुभारंभ किया गया था।

30 नवंबर तक लाड़ो लक्ष्मी ऐप पर 9,05,52 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से 7,01,965 महिलाएं पात्र पाई गईं। वहीं, 5,58,346 महिलाओं ने अपना आधार केवाईसी (e-KYC) पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं का सत्यापन फिलहाल लंबित है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी एवं ऑनलाइन है।

लाइव फोटो से अंतिम पुष्टि

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन जमा होने के बाद 24 से 48 घंटे के भीतर सभी आवश्यक सत्यापन प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाती हैं। पात्र महिलाओं को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाता है। सूचना मिलने के बाद लाभार्थियों से कहा जाता है कि वे ऐप पर दोबारा जाकर अपनी लाइव फोटो खींचकर अपलोड करें, ताकि अंतिम सत्यापन पूरा किया जा सके।

ई-केवाईसी के बाद पेंशन आईडी जारी

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आधार डेटाबेस के माध्यम से ई-केवाईसी पूर्ण होने पर सेवा विभाग लाभार्थियों की पेंशन आईडी जारी करता है। मुख्यमंत्री ने योजना की दूसरी किस्त जारी कर सभी पात्र महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने सभी संकल्पों को तेजी से पूरा कर रही है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक तीन माह में प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में एकसाथ धनराशि जमा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज