Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

कनाडा अग्निकांड: पंजाबी मूल के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, गर्भवती महिला ने लगाई छलांग

Brampton/Punjab : कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में 20 नवंबर को हुए दर्दनाक अग्निकांड ने पंजाब के दो गांवों में मातम फैला दिया है। इस भीषण आग में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई, जबकि नौ महीने की गर्भवती महिला की कोख में पल रहा बच्चा भी नहीं बच सका। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यह परिवार पंजाब के लुधियाना जिले के गुरम और शक्कर गांव से था। कनाडा में बसने के बाद कई सदस्य एक ही किराए के घर में रह रहे थे।

कैसे हुई घटना?

दरअसल, ब्रैम्पटन के Banas Way इलाके में स्थित दो-मंजिला घर में देर रात अग्निकांड हुआ। पड़ोसियों के अनुसार, अचानक घर से धुआँ उठता दिखा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग (Fire Brigade) मौके पर पहुँचा, लेकिन तब तक कई लोग आग में घिर चुके थे। वहीं परिवार का एक सदस्य जुगराज सिंह उस समय नौकरी पर था और बाहर होने की वजह से उसकी जान बच गई।

मृतकों की पहचान

वहीं इस भीषण अग्निकांड में 5 जानें चली गईं, जिनमें अजन्मा एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों की पहचान हरिंदर कौर, गुरजीत कौर, 2 साल का बच्चा बंतबीर सिंह, अनू और गर्भ में पल रहा अजन्मा शिशु शामिल हैं, जिसकी मृत्यु गिरने और दम घुटने के कारण हुई। ये सभी लोग पंजाब के लुधियाना से थे, जिन्होंने कनाडा में नई जिंदगी की शुरुआत की थी।

घायलों की पहचान

बता दें कि इस आग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जिनमें अरशवीर कौर, उनका छोटा भाई अमृतवीर सिंह और 5 साल का जोरावर सिंह शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक है।

गर्भवती महिला ने बचने के लिए लगाई छलांग

सबसे दिल दहला देने वाली घटना 9 महीने की गर्भवती अरशवीर कौर के साथ हुई। जब आग तेजी से फैलने लगी तो वह जान बचाने के लिए घर की ऊपरी मंजिल से नीचे कूद गई। इस दौरान उनके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई, और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनका अभी इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि परिवार के कई सदस्य बेहतर रोज़गार और भविष्य की तलाश में कनाडा आए थे और वहीं बस गए थे। वहीं हादसे की ख़बर मिलते ही गांव में मातम छा गया। रिश्तेदार और ग्रामीण लगातार संपर्क में हैं और अंतिम संस्कार के बारे में निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

क्या था आग का कारण? अभी जांच जारी

हालांकि कनाडा के ओंटारियो प्रांत की ब्रैम्पटन पुलिस और दमकल विभाग के मुताबिक, आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इलेक्ट्रिकल फॉल्ट या किसी संरचनात्मक कमी की वजह से आग लग सकती है। इस मामले की अभी जांच चल रही है। घर में सेफ्टी कंप्लायंस से जुड़ी कमियाँ भी जांच के दायरे में हैं।

शवों के अंतिम संस्कार पर संशय

इस हादसे के बाद कनाडा में भारतीय दूतावास ने शोक जताया। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की। भारतीय मिशन ने परिजनों को शवों के अंतिम संस्कार या भारत भेजने में मदद देने का आश्वासन भी दिया। हालांकि परिवार के लोग अभी सदमे में हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि शवों का अंतिम संस्कार कनाडा में किया जाय या भारत लाया जाए। फिलहाल इसका निर्णय परिवार और भारतीय दूतावास बातचीत के बाद करेगा।

यह भी पढ़ें अनमोल बिश्नोई की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत, सलमान खान के अलावा इन केसों में भी कनेक्शन

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने