दिल्ली-NCR में भीषड़ बारिश, कई इलाकों में पानी भरा, सड़कों पर रेंगती दिखीं गाड़ियां

दिल्ली-NCR में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक धीमा हो गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-NCR में तेज बारिश

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात की रफ्तार भी धीमी पड़ गई और कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।

बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। इससे दफ्तर जाने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

नोएडा और गाजियाबाद में भी असर

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला। जलभराव के कारण कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं, गुरुग्राम में भी कई इलाकों में पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बारिश के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

लगातार बारिश के चलते प्रशासन और संबंधित एजेंसियां जलभराव वाले इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी है और लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

संबंधित खबरें

‘यूपी चुनाव की लड़ाई फिर 80-20 पर आई’, सीएम योगी का अखिलेश की PDA पर कसा तंज

राहुल-प्रियंका के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज, आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने का आऱोप

PM मोदी के राजनीतिक सफर के 25 वर्ष: ‘CM पद की शपथ लेते समय नहीं सोचा था कि यहाँ तक आऊंगा’

ECI ने उजागर की पूरी टाइमलाइन: राहुल गांधी के धरना प्रदर्शन पर आयोग का सवाल, ‘4 बजे तक क्यों नहीं मिला कोई अनुरोध?’

‘खानदान में जन्म लेने भर से PM नहीं बन सकते, जनादेश चाहिए तो सेवा कीजिए’, राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला

Recommended Stories