पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों का ऐलान, 14 दिसंबर को होगी वोटिंग, इस दिन आएगा रिजल्ट

Punjab Elections : पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। 14 दिसंबर को मतदान होगा और 17 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे। यह जानकारी राज्य चुनाव कमिश्नर राज कमल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित

चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित की गई हैं। वोटर लिस्ट को भी पूरी तरह अद्यतन (अपडेट) कर लिया गया है। मतदान बैलेट पेपर से होगा, क्योंकि सुरक्षा कारणों से भारत का चुनाव आयोग पंजाब को ईवीएम (EVM) मशीनें उपलब्ध नहीं कराता।

23 जिला परिषदों और 154 पंचायत समितियों के लिए चुनाव

राज्य में 23 जिला परिषदों और 154 पंचायत समितियों के लिए चुनाव होने हैं। ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने इन चुनावों से जुड़ी सभी कानूनी और प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं- जिसमें वोटर लिस्ट संशोधन से लेकर अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।

इन कारणों से हुई देरी

इन चुनावों में देरी इसलिए हुई क्योंकि पहले ब्लॉकों का पुनर्गठन किया गया और उसके बाद राज्य में आई भीषण बाढ़ की वजह से तारीखें आगे बढ़ानी पड़ीं। सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बताया था कि चुनाव 5 दिसंबर तक करवा दिए जाएंगे, लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने अब अंतिम तारीख 14 दिसंबर तय कर दी है।

संबंधित खबरें

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

Recommended Stories