मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा कर दिया है. कोर्ट ने प्रोटेस्ट को लेकर कुछ शर्तें भी तय की हैं।
मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दीपके-रांका और सौरव दास को किया रिहा

अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को बड़ी राहत मिली. शनिवार को CJP प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस ने क्रॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था. जिसके बाद दिल्ली कैंट की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इन तीनो को रिहा करने का आर्डर दिया है. दिल्ली पुलिस की तरफ से तीनो को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था. इस मामले में CJP की प्रतिक्रिया सामने आयी है. CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह के कहा की तीनो ने मजिस्ट्रेट कोर्ट ने छोड़ने का आदेश दे दिया है. इसके अलावा कोर्ट में कुछ शर्तो पर ज़मानत दी है.

रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एक साल तक शांति भंग न हो इस शर्त पर जमानत दी है. इससे पहले रत्ना सिंह ने जानकारी दी थी कि मजिस्ट्रेट कोर्ट में अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की पेशी होनी है. उन्हें शनिवार (10 अक्तूबर 2026) को दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.

ध्रुव राठी भी हुए रिहा

जंतर- मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने ध्रुव राठी को गिरफ़्तार किया था जिनको देर रात शनिवार को रिहा कर दिया गया. रविवार को पुलिस अधिकारी के तरफ से ये जानकारी दी गयी. पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अगर वह (राठी) निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद जंतर-मंतर जाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जा सकता है या उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.’’

राठी को कब किया गया था गिरफ्तार?

राठी को शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की अत्यधिक सख्ती के बीच की गई. उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों से 7,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि प्रदर्शनकारियों को SIR से संबंधित कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से रोका जा सके.

संबंधित खबरें

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

Recommended Stories