इमरान खान कहां हैं? बहन ने खोला राज, कहा- ‘हमें कुछ भी जानकारी नहीं दी गई

Former PM Imran Khan : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई पार्टी के संस्थापक इमरान खान को लेकर हालात गंभीर बने हुए हैं। कई रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि इमरान खान की मृत्यु हो गई है, जबकि कई रिपोर्टों में उनकी सेहत खराब होने की बात कही जा रही है। इस बीच उनके समर्थकों ने नाराजगी व्यक्त करनी शुरू कर दी है। इमरान खान लंबे समय से रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद हैं। इसी घटनाक्रम के बीच उनकी बहन नोरीन नियाजी ने बड़ा बयान दिया है और कहा कि उन्हें इमरान खान की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं है और उनसे मिलने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है।

इमरान खान की सेहत पर बहन का बयान

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों पर उनकी बहन नोरीन नियाजी ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया, “हमें कुछ नहीं पता, वे हमें कुछ नहीं बता रहे हैं और किसी को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही। उनकी पार्टी के लोग मीटिंग के लिए गए थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। पिछले चार हफ्तों से हमें उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिली है।

महिलाओं के साथ अपमान और मारपीट

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने कहा- “हमें पता चला कि भारत में यह खबर चल रही थी कि उन्हें मार दिया गया है। पुलिस ने हमें रोकने का आदेश दिया और हमें उनके साथ जो कुछ करना था उसे करने की अनुमति भी नहीं दी गई। पाकिस्तान में ऐसा कभी नहीं हुआ। किसी ने महिलाओं का इस तरह अपमान नहीं किया है। यह पहली बार है कि लोगों को पीटा गया, बिना यह सोचे कि उनके सामने कोई बच्चा, बुजुर्ग या महिला है।”

बता दें कि इमरान खान की तीन बहनें हैं जिनके नाम- नोरीन नियाजी, अलीमा खान और डॉ उजमा खान हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीनों बहनों को बीते 6 हफ्तों से इमरान खान से मिलने की मंजूरी नहीं दी जा रही है। इसे लेकर इमरान खान की बहनों ने जेल के बाहर धरना भी दिया था।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Recommended Stories