किसी की मौत होने पर भी न तो…..BLO की हो रही मौतों को लेकर अखिलेश यादव का केंद्र पर फूटा गुस्सा

UP News : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) का काम कठिन साबित हो रहा है। यूपी और अन्य कई राज्यों में SIR में लगे BLOs की मौत की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “SIR अभियान में BLOs की मौतें हो रही हैं, लेकिन बीजेपी सरकार न तो उनके परिवारों के प्रति संवेदना दिखा रही है और न ही शोक व्यक्त कर रही है। उल्टा, जिन BLOs की जान जा रही है, उन पर कामचोरी का आरोप लगाना अत्यंत निंदनीय है।”

बीएलओ की मौत पर अखिलेश का बयान

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “बीजेपी सरकार सत्ता के अहंकार में ये सोच रही है कि काम के दबाव में किसी की मौत होने पर भी न तो अपनी व्यवस्था में सुधार करेगी और न ही मुआवजा देगी। यहां तक कि सरकार के कट्टर समर्थक भी इससे शर्मिंदा हैं और जनाक्रोश के डर से उन लोगों के घर तक नहीं जा पा रहे, जिनकी जान गई है। इसके चलते उनके सामाजिक रिश्तों में भी दरार आ गई है।”

इस मामले में विपक्ष का हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘बीजेपीई’ शब्द का इस्तेमाल उन लोगों के लिए नकारात्मक अर्थ में किया जाने लगा है, जो दंभी, अहंकारी और निर्दयी हैं और दूसरों के दुख से संतोष पाते हैं। सत्ता के दंभ में बीजेपी अमानवीय हो गई है। गौरतलब है कि देश भर में SIR कार्य में लगे BLOs की मौत के कई मामले अलग-अलग राज्यों से सामने आए हैं, और अब विपक्ष इन मौतों को लेकर सरकार पर हमलावर हो गया है।

यह भी पढ़ें कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान, डीके शिवकुमार और परमेश्वर के बयान से बढ़ा सियासी दबाव

संबंधित खबरें

नीले ड्रम हत्याकांड: जेल में बेचैन मुस्कान-साहिल, खाना भी किया कम, आज सजा पर अदालत का फैसला

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया

CJP को कोर्ट से बड़ा झटका, सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेजा गया

जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट के स्क्वॉक 7500 अलर्ट से मचा हड़कंप, हाईजैक की अफवाह की जांच

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

Recommended Stories