CJP को कोर्ट से बड़ा झटका, सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेजा गया

CJP से जुड़े मामले में कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेज दिया है. अदालत के इस फैसले के बाद मामले में नया मोड़ आया है.
आशुतोष रांका, सौरव दास | Image: Internet

दिल्ली जंतर मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को हिरासत में लेकर स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद CJP के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आज सुबह के समय कजप ने नेताओं की स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई थी. और वही से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आशुतोष रांका जिनका आज जन्मदिन है वो अपने जन्मदिन के दिन ही जेल चले गए, वही अजिंक्य शिंदे को 5 हज़ार की बॉन्ड भरवाया गया की वो एक साल तक शांति भंग न करे. उसके बाद उन्हें ज़मानत दे दी गयी. यह कार्रवाई बॉन्ड तोड़ने के खिलाफ हुई है.

CJP के वकीलों ने क्या कहा?

CJP की ओर से पेश वकील अभीष्ट हेला ने कहा- ‘पुलिस के इस अंदाजे के आधार पर कि वे कोई अपराध कर सकते हैं, उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने कोर्ट में झूठ बोला कि उन्होंने लोगों को वहां आने के लिए कहा था. उन्होंने ऐसा कोई आह्वान नहीं किया था. उन्होंने बॉन्ड का उल्लंघन नहीं किया है.’ वकील ने आगे कहा, ‘कनॉट प्लेस वाली अलग शिकायत का यहां गलत इस्तेमाल किया गया है और उन्हें 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.’

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उठाए सवाल

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, ‘आशु और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनकी गलती? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना. थोड़ी हिम्मत दिखाइए पीएम मोदी. अगर आप विरोध की आवाज को दबाने के लिए इतने ही पक्के इरादे वाले हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीकों की आड़ लेने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने की हिम्मत दिखाइए.’

हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहे- दीपके

अभिजीत दीपके ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘हम सभी का मकसद एक ही है और हम ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो चुनावों में धांधली कर रहे हैं और नरेंद्र मोदी को सत्ता में बने रहने में मदद कर रहे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी एक स्वतंत्र प्रेशर ग्रुप है और हमेशा रहेगी. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इंडी ब्लॉक के खिलाफ हैं. हमारे और इंडी ब्लॉक के आंदोलन एक ही मकसद के लिए हैं.’

पत्रकारों ने जब उनसे CJP के राजनीतिक पार्टी पर रजिस्टर हो रही है पूछा तब दीपक ने कहा- ‘नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है.’

रत्ना सिंह ने क्या कहा?

CJP की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सौरव और आशुतोष को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. अजिंक्य को पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया गया. गिरफ्तारी के कारण वही थे पता चला है कि SEM का प्रदर्शनकारियों को सजा देने का पुराना रिकॉर्ड रहा है. कायर सरकार.” रत्ना सिंह ने तीनों नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हिरासत में भेजने के फैसले की आलोचना की.

सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा गया तिहाड़?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, CJP के सदस्य 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचे थे, जबकि इस स्थान को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया जा चुका था. पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर निजी परिसर के रास्ते प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया और पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी करने से रोका.

पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका पर बार-बार नियमों का उल्लंघन करने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका जताई. पुलिस ने उनके पिछले आचरण और बॉन्ड की शर्तों के कथित उल्लंघन का भी हवाला दिया. इसके बाद स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने पर दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया.

संबंधित खबरें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया

CJP को कोर्ट से बड़ा झटका, सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेजा गया

जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट के स्क्वॉक 7500 अलर्ट से मचा हड़कंप, हाईजैक की अफवाह की जांच

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच

Recommended Stories

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया

CJP को कोर्ट से बड़ा झटका, सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेजा गया

जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट के स्क्वॉक 7500 अलर्ट से मचा हड़कंप, हाईजैक की अफवाह की जांच

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच