भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

कमला पसंद कंपनी के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, डायरी में प्यार और भरोसा

Kamla Pasand : कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने घर में मिला। पुलिस के अनुसार, दीप्ति का शव चुन्नी से पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने दीप्ति के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दीप्ति की 2010 में हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों का 14 साल का एक बेटा है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत ने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। दीप्ति के परिजन ने खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

लड़ाई-झगड़े का जिक्र

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मौके से पुलिस को दीप्ति की डायरी हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस नोट में दीप्ति ने किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है। लेकिन इसमें उसने पति से लड़ाई-झगड़े का जिक्र किया है।

ससुराल वालों पर आरोप

वहीं बात की जाए दीप्ति के मायके वालों की तो उन्होंने बेटी के ससुराल वालों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाए हैं। दीप्ति के परिवार वालों ने लिखित में कमल किशोर के परिवार के खिलाफ शिकायत दी है जिसके बाद मामले में गहनता से जांच तेज हो गई है।

दीप्ति ने प्यार और भरोसे पर लिखा-

दीप्ति ने डायरी में लिखा कि अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं तो फिर रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है। पुलिस के मुताबिक, दीप्ति और उनके पति अलग-अलग घरों में रहते थे।

संबंधित खबरें

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे

Recommended Stories