Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

Train Accident : त्योहार मनाने निकले यात्री, पल भर में सो गए मौत की निंद

Nashik Train Accident : महाराष्ट्र के नासिक रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा के लिए घर जा रहे दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। इसके साथ ही एक यात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है और उनकी शिनाख्त की जा रही है।

ट्रेन हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मृतक बिहार के बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है और मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

अपने घर लौट रहे हैं प्रवासी त्योहारों के मौसम में यूपी, बिहार के प्रवासी अपने-अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में दिल्ली, हैदराबाद और महाराष्ट्र जैसे महानगरों के रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ भी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र के नासिक रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ का सैलाब उमड़ रहा था। इसी दौरान कर्मभूमि एक्सप्रेस स्टेशन से गुजर रही थी, जो कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर रक्सौल (बिहार) के लिए रवाना होती है।

जल्दबाजी में हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, नासिक रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं था। हालांकि स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन की रफ्तार थोड़ी कम थी। इस दौरान यात्रियों ने जल्दबाजी में ट्रेन पर सवार होने का प्रयास किया, जिसके बाद तीन यात्री नीचे गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जांच में जुटे अधिकारी घटना की जानकारी मिलने के बाद नासिक रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सपकाले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक माली, पुलिस कांस्टेबल भोले और एक टीम घटनास्थल पर तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटना की वजह से हुई, इसका भी पता लगा रही है।

गौरतलब है कि बिहार के लोगों के लिए सभी त्योहारों से ज्यादा छठ पूजा और दिवाली ज्यादा मायने रखता है। रोजी-रोटी के लिए बाहर रह रहे प्रवासी मजदूर हर साल दिवाली और छठ पूजा में घर जाने की लालसा रखते हैं। ऐसे में दिल्ली और महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ डटी रहती है, जिसके कारण हर साल कोई न कोई ऐसा हादसा सामने आ ही जाता है।

हालांकि ऐसी घटनाएं रेलवे सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करती हैं। रेलवे को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वह ऐसे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था रखे, जहां यात्रियों की भीड़ से ऐसी घटनाएं होने की संभावना होती है।

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज