ठंड से राहत के लिए जलाई आग बनी जानलेवा, एक कमरे में 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत

Up News : कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में चार मजदूरों की दम घुटने से मृत्यु का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मजदूर ठंड से बचने के लिए कमरे में आग जला रहे थे, जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई और चारों की जान चली गई।

Getty Images

पूरा मामला

यह दुखद घटना कटारिया एडिबल्स एलएलपी की निर्माणाधीन ऑयल सीड्स फैक्ट्री में हुई। कमरे का आकार लगभग 8×8 फीट था और इसमें केवल दो खिड़कियां थीं। मजदूरों ने ठंड से बचने के लिए खिड़कियां और दरवाजे कपड़ों से बंद कर दिए थे। दरवाजे के नीचे भी कपड़ा लगा हुआ था।

मजदूरों ने तसले में कोयले की आग जलाकर कमरे को गर्म किया। सुबह करीब 8:30 बजे साथी मजदूर जब उन्हें जगाने गए, तो सभी अचेत पाए गए। कमरे में फैली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण चारों मजदूरों की मृत्यु हो गई थी।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अमित बरनवाल, 22 वर्षीय संजू सिंह, 23 वर्षीय राहुल सिंह और 28 वर्षीय दाऊद अंसारी के रूप में हुई है। चारों मृतक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी थे और फैब्रिकेटर के काम में लगे हुए थे।

फैक्ट्री प्रबंधन का बयान फैक्ट्री मालिक के साझेदार तरुण कटारिया ने बताया कि मजदूर बॉयलर टेस्टिंग के दौरान लाए गए कोयले को कमरे में जलाकर सो गए थे।

जांच और सुरक्षा पर सवाल

पुलिस और डॉक्टरों की जांच में दम घुटने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। यह घटना औद्योगिक सुरक्षा और मजदूरों के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाती है।

यह भी पढ़ें आ गई सर्दी, जानें सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने और स्वस्थ रहने के 10 जरूरी टिप्स

संबंधित खबरें

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

Recommended Stories