दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कंटेनर बेकाबू, ड्राइवर जिंदा जला, VIDEO देखें

Delhi-Mumbai Expressway : राजस्थान के दौसा में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। एक बेकाबू कंटेनर एलईडी पोल से टकराया और जोरदार धमाका हुआ। डूंगरपुर इंटरचेंज के पास टायर फटने से कंटेनर अनियंत्रित हो गया। हादसे में ड्राइवर की मृत्यु हो गई है।

इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें कंटेनर दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से आता है और अचानक पोल से टकराकर आग की लपटों में घिर जाता है। आशंका है कि अंदर लगे एसी में स्पार्किंग से आग भड़की होगी, जिससे ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाया। इस कंटेनर का नंबर RJ 32 GE 0311 था, जो उन्नाव (यूपी) से लोड किया गया मटन लेकर मुंबई जा रहा था। कंटेनर मालिक का नाम सीताराम बताया गया है।

केबिन से मिला ड्राइवर का कंकाल

मृतक ड्राइवर की पहचान आकाश (26) निवासी उन्नाव के रूप में हुई है। हादसे के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कंटेनर के केबिन से केवल ड्राइवर का कंकाल रह गया था, जिसे बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

दौसा एसपी सागर राणा ने बताया कि हादसा पिलर नंबर 209 के पास हुआ। सीसीटीवी में लग रहा है कि या तो ड्राइवर को झपकी आई, या वाहन का बैलेंस बिगड़ा। हादसे के बाद कंटेनर के फ्रीजिंग सिस्टम में गड़बड़ी आई, जिससे आग लगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

एक्सप्रेसवे पर बढ़ रहे हादसे

यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इस साल के कई घातक दुर्घटनाओं में से एक है। हाल ही में फरवरी में नोएडा के एक परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है, जब उनकी कार एक कंटेनर से टकराई थी।

संबंधित खबरें

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

Recommended Stories