गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई लाया गया भारत, NIA ने IGI एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Anmol Bishnoi Arrest: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाया गया है। दिल्ली आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट पर एनआईए (NIA) ने उसे गिरफ्तार किया। दिल्ली, पंजाब, मुंबई, राजस्थान और हरियाणा पुलिस बारी-बारी मामलों में पूछताछ करेगी। अनमोल बिश्नोई बाबा सिद्दीकी, मूसेवाला की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है। बता दें कि दिल्ली क्राइम ब्रांच के पास भी अनमोल के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।

₹10 लाख का इनामी गैंगस्टर

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अमेरिका से 200 लोगों को डिपोर्ट किया गया है, जिसमें भारत के 3 लोग हैं। अनमोल के अलावा दो लोग पंजाब के हैं। अनमोल को अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने की वजह से हिरासत में लिया गया था, जिसे भारत डिपोर्ट किया गया है। वह भारत में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की वांटेड लिस्ट में है। एनआईए ने उस पर ₹10 लाख का इनाम भी घोषित किया था।

जीशान को Email से जानकारी

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग से ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि अनमोल को अमेरिका से निकाल दिया गया है। जीशान ने कहा- अनमोल को भारत लाकर उसके अपराधों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

संबंधित खबरें

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

Recommended Stories