Punjab News : किराना दुकानदार की गोलियों मारकर हत्या, मांगी गई थी फिरौती

Punjab News : अमृतसर के गांव धूलके में अज्ञात हमलावरों ने किराना दुकान पर बैठे दुकानदार पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। परिवार को आशंका है कि हमला फिरौती मांगने वाली गैंग ने ही किया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस जांच कर रही है कि घर पर हुई फायरिंग और दुकान पर की गई हत्या के पीछे एक ही गैंग की भूमिका तो नहीं है।

पहले भी घर पर हुई थी फायरिंग

मृतक के बेटे लखविंदर सिंह ने बताया कि 26 तारीख की रात उनके घर पर 5 गोलियां चलाई गई थीं। इसके बाद 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। इस घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई, और जांच शुरू कर दी गई थी। उन्हें लगा था कि मामला शांत हो गया है, लेकिन अचानक दोबारा हमला किया गया।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

Recommended Stories