भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

रोहिणी आचार्य ने परिवार से दूरी बनाई, लालू परिवार में सियासी और पारिवारिक तनाव बढ़ा

मुख्य बिंदु

  • बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार में हलचल।
  • रोहिणी ने अपने दर्द का एक्स पर खुलासा किया।
  • उन्होंने राजनीति छोड़ने और दूरी का फैसला लिया।
  • लालू परिवार में रोहिणी के कदम से तनाव बढ़ा।
  • पारिवारिक कलह आरजेडी (RJD) के लिए नई चुनौती बन गई।

Bihar News : बिहार चुनाव परिणामों के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में मची हलचल के बीच रोहिणी आचार्य का नया एक्स पोस्ट सामने आया है, जिसने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने राजनीति छोड़ने और परिवार से दूर होने की घोषणा की थी। अब उन्होंने अपने ताजा पोस्ट में जिस तरह अपना दर्द बयां किया है, उससे लोगों में हैरानी और चिंता दोनों बढ़ गई है।

रोहिणी ने एक्स पर अपने दर्द का खुलासा किया

रोहिणी ने एक्स पर लिखा कि कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक माँ को जलील किया गया, गंदी गालियाँ दी गई और मारने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने आत्मसम्मान और सच की निष्ठा से समझौता नहीं किया। मजबूरी में उन्हें अपने माता-पिता और बहनों को रोते हुए छोड़ना पड़ा और मायके से अलग कर दिया गया। रोहिणी ने कहा मुझे अनाथ बना दिया गया, आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो।

रोहिणी आचार्य का परिवार से दूरी का फैसला

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने की बात कही है। उनके इस फैसले ने राजनीतिक जगत में नई चर्चा छेड़ दी है। हमेशा पिता लालू प्रसाद के साथ खड़ी दिखने वाली रोहिणी का यह कदम परिवार के अंदर काफी तनाव होने की ओर इशारा करता है। रोहिणी के इस भावुक बयान के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि परिवार के अंदर ऐसी नौबत क्यों आई? खास बात यह है कि राजद (RJD) या लालू परिवार की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव नतीजों से पैदा हुई निराशा और परिवार के अंदर चल रही खींचतान अब साफ-साफ दिख रही है। राजद (RJD) पहले ही चुनावी झटके से उबरने की कोशिश कर रही है, ऐसे में परिवार के अंदर की यह कलह पार्टी के लिए नई चुनौती बन सकती है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।