Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

वाराणसी: सड़क पर वाहन खड़े कर जाम लगाने वाले लॉन संचालकों पर पुलिस सख्त, टंडन लॉन पर FIR दर्ज

सारनाथ क्षेत्र में सड़क पर वाहनों की पार्किंग

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में टंडन लॉन के सामने बरात के वाहनों के कारण लगे भीषण जाम को देखते हुए पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बुधवार को शादियों के सीजन के कारण सारनाथ इलाके में भारी भीड़ उमड़ी। टंडन लॉन के पास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण मेहमानों ने अपने चार पहिया वाहन मुख्य सड़क और फुटपाथ पर ही खड़ा कर दिए। इसके चलते सुहेलदेव पार्क और रंगोली तिराहा के आसपास यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

इस मामले में उपनिरीक्षक राहुल कुमार यादव ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सारनाथ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर टंडन लॉन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में स्पष्ट कहा गया है कि सार्वजनिक मार्ग का अतिक्रमण कर वाहन खड़े करवाने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के सभी वैवाहिक लॉन संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिन लॉन में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होगी और जिनके कारण सड़क पर जाम लगेगा, उनके खिलाफ भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस सख्ती के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि वैवाहिक आयोजनों के दौरान शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।

संबंधित खबरें

दुनियाभर के कई देशों में Facebook और Instagram यूजर्स को शुक्रवार शाम से दिक्कतों का

आगरा। ताजनगरी आगरा में भारत अपडेट द्वारा आयोजित “कुशल नेतृत्व, बढ़ता उत्तर प्रदेश” कॉन्क्लेव प्रदेश

Weather Alert : दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का असर

Aaj Ka Rashifal : 29 मई को मन के कारक चंद्रमा का गोचर शुक्र ग्रह

NEET UG Re-Exam : नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की

Gujarat News : हमारे देश में आज भी लोग ‘डायन’ और तांत्रिकों में अंधविश्वास करते

Blue Origin : एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ अंतरिक्ष दौड़ में शामिल जेफ बेजोस

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हालिया विधानसभा चुनाव

Hamirpur Bridge Collapse : हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो

Punjab News : जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से पर्यावरण संबंधी नियमों के पालन

Punjab News : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर