पंजाब विजीलेंस ने 50,000 रुपये रिश्वत लेने वाली डी.डी.पी.ओ. रीडर को किया गिरफ्तार

Punjab Vigilance Bribery Case : भ्रष्टाचार विरोधी सख्त मुहिम के तहत पंजाब सतर्कता ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने आज जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (DDPO) जालंधर की रीडर राजवंत कौर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने जिला जालंधर के गांव ढड्डा के एक शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने सरपंच के रूप में दी थी शिकायत

सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत गांव ढड्डा के सरपंच द्वारा दर्ज करवाई गई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि गांव ढड्डा में बनी धर्मशाला को वाल्मीकि कमेटी ने अपने कब्जे में ले लिया था, जिसके बाद ग्राम पंचायत ने डी.डी.पी.ओ. जालंधर में केस दायर किया।

धर्मशाला मामले में आदेश दिलवाने के बदले मांगी रिश्वत

जांच में यह तथ्य सामने आया कि राजवंत कौर, जो उस समय डी.डी.पी.ओ. जालंधर में रीडर के तौर पर तैनात थी, ने धर्मशाला मामले में शिकायतकर्ता के पक्ष में आदेश करवाने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों से 50,000 रुपये की राशि ली, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

सबूतों के आधार पर मामला दर्ज, आगे जांच जारी

पूछताछ और उपलब्ध सबूतों के आधार पर सतर्कता ब्यूरो रेंज थाना जालंधर में आरोपी राजवंत कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : मिशन चढ़दी कला के तहत बाढ़ पीड़ितों को पंजाब सरकार की राहत राशि का व्यापक वितरण जारी

संबंधित खबरें

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

Recommended Stories